कैंसर ने पति को निगला तो बहन का हुआ मर्डर, मिला था सिर्फ कंकाल, इस एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Vijayata Pandit Tragic Life

Vijayata Pandit Tragic Life: विजयता पंडित बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने लव स्टोरी फिल्म से तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस ने आदेश श्रीवास्तव के साथ में शादी की थी और उनकी मौत कई साल पहले हो चुकी हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है और उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काफी सारे खुलासे कर डाले हैं।

विजयता पंडित तीन बहने हैं और उनकी दो बहनों का नाम सुलक्षणा और संध्या है। सुलक्षणा 70 साल की है और वही विजयता की उम्र अभी 57 साल की है। लेकिन उनकी बहन संध्या तकरीबन 12 साल से मिसिंग है। अब हाल ही में मिसिंग बहन के बारे में एक्ट्रेस में बात की है। लहरें रेट्रो के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बहन को लेकर भी खुलासा किया।

विजयता पंडित ने इस पर बात करते हुए बताया कि "उसकी हत्या हो गई थी और हमने कभी भी नहीं सोचा था कि एकदम से ऐसा कुछ भी हो जाएगा। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश थी और मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। हमें तो वह कभी मिली भी नहीं और हमें बस उसका कंकाल ही मिला था।"

विजयता पंडित ने बताया कि "संध्या के परिवार वालों ने हमसे कहा कि वह लापता है और यह साल 2012 की बात है। मैं अपने दोनों भाइयों ललित और जतिन के साथ में उनको ढूंढने गई थी। हम लोगों को काफी समय बाद संध्या के कंकाल के हिस्से अलग-अलग जगह पर मिले। हमारे लिए यह बहुत ज्यादा बड़ी चीज थी।"

अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि "मेरी बहन सुलक्षणा को अभी तक यह नहीं पता है कि उनकी एक और बहन की मौत हो गई है। अगर उनको इस बारे में पता चला तो वह है इसको बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी और उनकी मौत हो जाएगी। मैं अपनी बहन सुलक्षणा के साथ में रहती हूं और उनसे कहती हूं कि संध्या से फोन पर बात हुई वह इंदौर में है। मुझे यह नाटक करना पड़ता है जिससे कि उनको इस बात की भनक न लग पाए।"

विजयता पंडित ने लव स्टोरी फिल्म में काम किया था जो सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में वह कुमार गौरव के साथ में लीड किरदार में थी। बाद में अभिनेत्री ने जलजला और दीवाना तेरे नाम का जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि बाद में उन्होंने आदेश श्रीवास्तव के साथ में शादी की और फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। उनके पति एक सिंगर थी और उनकी कैंसर से 2015 में मौत हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: vijayata pandit features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X