10th पास करने पर अख़बार में उनकी फोटो छपवाना चाहता था Vijay Varma का परिवार, बोले- मैंने बहुत...

Vijay Varma On His Education And Family: विजय वर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर बन चुके हैं और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में भी रहते हैं। इतना ही नहीं वह इस समय तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं और अक्सर उनके साथ में स्पॉट भी हो जाते हैं।
अब इसी बीच विजय वर्मा का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें उन्होंने बताया कि वह हैदराबाद के एक मारवाड़ी परिवार से आते हैं। विजय वर्मा ने वायरल वीडियो में कहा कि "हम लोग मारवाड़ी हैं और इसीलिए हम बहुत ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं। फेल हो गए तो भी कोई दिक्कत नहीं है।"
विजय वर्मा ने आगे इस वीडियो में कहा कि "मुझे भी अपने टाइम पर 50 से 55% मार्क्स ही मिलते थे। इतना ही नहीं मेरे परिवार के हिसाब से मैं सबसे अच्छा था पढ़ाई में। आप सोच सकते हो कि मैं कितना ज्यादा कॉन्फिडेंस में बड़ा हुआ हूं। 50% मार्क्स आ रहे हैं और घर पर कह रहे हैं कि भाई तूने तो कमाल कर दिया।"
विजय वर्मा ने आगे यह भी बताया कि "मैंने अचानक से छीक कर दी थी और मुझे बोला गया कि तुम पेपर देने मत जाओ।तुम्हारी तबीयत खराब है। 10th क्लास में मैं पास भी हो गया था और मेरे एक अंकल घर पर आए और मेरे पिता को सलाह दी कि इसका अखबार में फोटो छपवा दे क्या कि इसने 10th भी पास कर ली है। फिर मैंने कहा कि नहीं नहीं अभी तो 10th ही पास करिए ट्वेल्थ में करेंगे।"
विजय वर्मा का अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि लोग भी इस वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन देते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मारवाड़ी परिवार इतना चिल कब से होने लगा।" एक दूसरा यूजर लगता है कि "आज यह तमन्ना लेकर बैठा है।"


Click it and Unblock the Notifications