अंग्रेजी बोलने में लड़खड़ाई ज़ुबान तो सेट से एक्टर को किया बेदखल, आज सुपरस्टार एक्ट्रेस को कर रहा डेट

Vijay Varma Thrown Out Of The Set: विजय वर्मा आज के वक्त में इंडस्ट्री के एक जाने-माने कलाकार बन चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और तब जाकर वह इंडस्ट्री में एक अच्छी खासी जगह हासिल कर पाए हैं। आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग, करीना कपूर के साथ जाने जान और सारा अली खान के साथ मर्डर मुबारक जैसी फिल्मों में विजय वर्मा ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।
लेकिन आपको बता दें कि आज से 10 साल पहले 2014 में उन्हें किसी प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ गया था और उन्हें घर रोते हुए लौटना पड़ा। इस बात का खुलासा खुद विजय वर्मा ने किया। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी-कभी पैसों के कारण ऐसे रोल किया जो कि उन्हें नहीं करने चाहिए थे। इसके बाद एक्टर को काफी पछतावा भी हुआ था।
विजय वर्मा ने इस पर बात करते हुए बताया कि "वैसे तो मेरे लिए हमेशा सबसे ज्यादा जरूरी रोल रहा है। लेकिन कई बार पैसों की तंगी के चलते कुछ अनचाहे रोल भी किए। एक वक्त था जब मेरे बैंक अकाउंट में 18 रुपए थे और मुझे कॉल आया कि रिपोर्टर के लिए रोल करना है। एक दिन और छोटे से रोल के लिए 3000 रुपए दिए जा रहे थे।"
विजय वर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं इस तरीके के रोल नहीं करना चाहता था लेकिन पैसों के लिए मैं शूटिंग करने के लिए चला गया। मेरा दिल उस शूटिंग में लग नहीं रहा था और मैं लड़खड़ा गया। अंग्रेजी में लाइन कहनी थी और फिर मुझे सेट से बाहर कर दिया गया। मैंने तब तक मानसून शूटआउट पूरा किया और इसमें लीड रोल में था। इसी के चलते मुझे काफी बुरा लगा। मैं जब वापस लौट रहा था तो रो रहा था और खुद से प्रॉमिस किया कि अब पैसों के लिए बिना मर्जी कुछ भी नहीं करूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications