..................... Vijay varma Left home to become an actor struggle a lot know about his net worth - Hindi Filmibeat

घर-परिवार छोड़ एक्टर बनने निकला, खूब मिले धक्के, अब करोड़ों का मालिक बन साउथ की हसीना को कर रहा डेट

Mirzapur 3 Vijay Varma

Vijay Varma Struggle Story: अक्सर देखने के लिए मिलता है की फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सितारे करियर बनाने के लिए अपना घर-परिवार तक छोड़ देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने एक वक्त पर फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के लिए अपना घर छोड़ा और आज के वक्त में वह बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचा रहे हैं।

अगर आप अभी तक इस एक्टर को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया को डेट करने वाले अभिनेता विजय वर्मा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। दोनों के प्यार के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं।

विजय वर्मा को अभी तक गली ब्वॉय, पिंक, सुपर 30 और बागी 3 जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसी के अलावा उन्होंने 'मिर्जापुर' जैसी हिट वेब सीरीज में भी काम किया है। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि विजय वर्मा हैदराबाद के एक मारवाड़ी परिवार से आते हैं और उनके पिता एक बिजनेसमैन है।

इसी के चलते विजय वर्मा के पिता शुरू से चाहते थे कि उनका बेटा भी बिजनेस करें। लेकिन विजय वर्मा हमेशा से ही एक्टिंग में आना चाहते थे। एक्टर ने इसी के चलते घरवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला लिया और एक दिन घर छोड़कर मुंबई आ गए। विजय ने यहां पर काफी संघर्ष किया और खूब धक्के भी खाए।

इसके बाद एक दिन विजय वर्मा को थिएटर में काम करने का मौका मिला। उन्होंने डेढ़ साल तक टॉम ऑल्टर के साथ में भी काम किया। यहीं से उनके करियर के ताले खुल गए थे और फिर 2010 में पहली फिल्म 'चटगांव' में उन्हें काम मिला। हालांकि विजय वर्मा को असली पहचान फिल्म 'पिंक' से मिली। इसके बाद वह आगे बढ़ते चले गए।

विजय वर्मा ने सिर्फ फिल्मों में ही अपनी एक्टिंग का लोहा नहीं मनवाया है। दरअसल आपको बता दें कि उन्हें शी, ओके कंप्यूटर, और मिर्जापुर जैसी बेहतरीन वेब सीरीज में भी काम करने का मौका मिला। उन्होंने अपनी कुछ सालों के करियर में तकरीबन 2 मिलियन की संपत्ति इकट्ठी कर ली और आज के वक्त में वह BMW जैसी महंगी कारों के मालिक हैं।

Read more about: mirzapur 3 vijay varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X