'जवान' स्टार ने इस हसीना संग काम करने से किया साफ इनकार, बोले- इसके साथ रोमांस, ना बाबा ना...

Vijay Sethupathi

विजय सेतुपति साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में शुमार है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान में काली गायकवाड़ के रोल में दर्शकों को उन्होंने काफी इंप्रेस कर दिया. जवान फिल्म की सक्सेस के बीच में विजय सेतुपति का एक पुराना इंटरव्यू वायरल होता हुआ नजर आया. इस वीडियो में उन्होंने पॉपुलर अभिनेत्री कृति शेट्टी के साथ काम ना करने के पीछे की वजह बताई.

कृति कर चुकी है कई सारी फिल्मों में काम

जानकारी के लिए आपको बता दें की कृती शेट्टी ने फिल्मों में अपनी शुरुआत सुपरहिट फिल्म उप्पेना से की. उन्होंने नानी की फिल्म श्याम सिंघा रॉय और नागा चैतन्या की फिल्म बंगा राजू में भी एक्टिंग से लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई. फिल्म उप्पेना में कृती शेट्टी ने विजय सेतुपति की बेटी संगीता यानी कि बेबम्मा के किरदार में काम किया था.

विजय सेतुपति और कृति शेट्टी में है उम्र का काफी ज्यादा फासला

लेकिन अपनी एक्शन फिल्म लाबाम के एक प्रमोशन के दौरान विजय सेतुपति ने इस बात का खुलासा किया था की फिल्म मेकर उनकी जोड़ी कृति के साथ में बनाना चाहते थे. लेकिन एक्टर उनको अपने साथ बतौर हीरोइन नहीं चाहते थे. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह एक्ट्रेस के साथ में कंफर्टेबल नहीं थे. इसकी वजह यह थी किएक्ट्रेस ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था. दोनों में उम्र का भी काफी ज्यादा फासला था और विजय सेतुपति ने उनको अपनी बेटी भी माना. इसीलिए विजय सेतुपति कभी भी उनके साथ में ऑन स्क्रीन रोमांस नहीं कर सकते हैं.

कृति और विजय निभा चुके हैं पिता-बेटी का रोल

न्यूज़ बज के साथ में बातचीत करते हुए विजय सेतुपति ने यह भी कहा था कि "जब मैं लाबाम की शूटिंग कर रहा था तो मेकर्स ने मुझसे कहा था कि वह फिल्म में लीड रोल के लिए कृती शेट्टी को लेना चाहते हैं. उस समय फ़िल्म उप्पेना भी बन रही थी. जिसमें कृती शेट्टी ने मेरी बेटी का किरदार निभाया. लेकिन फिल्म में एक्ट्रेस को मेकर्स मेरे साथ में हीरोइन के तौर पर साइन कर रहे थे और इसीलिए मैंने तुरंत उनसे मना कर दिया."

कृति को अपनी बेटी मानते थे विजय सेतुपति

विजय सेतुपति ने आगे यह भी कहा कि "मैं उसे एक्ट्रेस के साथ में कैसे रोमांस कर सकता हूं जो कि मेरी बेटी का किरदार निभा चुकी है. यह बहुत ही ज्यादा अजीब एक्सपीरियंस हो जाएगा. इसलिए मैंने लाबाम फिल्म में कृति को अपनी लवर के रोल के लिए मना कर दिया." विजय सेतुपति, कृती शेट्टी को अपनी बेटी की तरह मानते थे और इसी वजह से उनके साथ में जोड़ी बनाने से साफ इनकार कर दिया था. बाद में इस फिल्म में कृती शेट्टी की जगह श्रुति हासन को लीड रोल दिया गया.

More from Filmibeat

Read more about: vijay sethupathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X