‘रामायण’ का वो आइकॉनिक किरदार जिसने मिस इंडिया से रचाई थी शादी, मिली ऐसी खतरनाक मौत कि...

Vijay Arora Wedding To Miss India: रामायण आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इस सीरियल का हर किरदार बहुत मशहूर हुआ था। राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के साथ-साथ मेघनाद का रोल भी लोगों को खूब पसंद आया था। मेघनाद का किरदार अभिनेता विजय अरोड़ा ने निभाया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

Vijay Arora

फिल्मों से शुरुआत

विजय अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। वह Film and Television Institute of India, पुणे के गोल्ड मेडलिस्ट थे। साल 1972 में उन्होंने फिल्म जरूरत से डेब्यू किया। इसके बाद वह यादों की बारात में नजर आए, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली।

उन्होंने अपने समय की मशहूर अभिनेत्रियों जैसे परवीन बॉबी और जीनत अमान के साथ भी काम किया। उस दौर में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी।

कैसे बने मेघनाद?

विजय अरोड़ा ने टीवी में भी काम किया। वह सागर आर्ट्स के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने विक्रम और बेताल में भी काम किया था। उनकी लंबी कद-काठी और दमदार व्यक्तित्व को देखकर रामानंद सागर ने उन्हें 'रामायण' में मेघनाद का रोल दिया। यह किरदार इतना हिट हुआ कि लोग उन्हें असली नाम से ज्यादा मेघनाद के नाम से पहचानने लगे।

निजी जिंदगी

विजय अरोड़ा ने मिस इंडिया दिलबर देबरा से शादी की थी। उनका एक बेटा है। विजय अरोड़ा के निधन के बाद उनकी पत्नी गहरे सदमे में चली गई थीं।

दर्दनाक मौत

साल 2007 में विजय अरोड़ा का कैंसर की वजह से निधन हो गया। जब तक बीमारी का पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। आज भी 'रामायण' के मेघनाद के रूप में विजय अरोड़ा को याद किया जाता है। उनका अभिनय लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X