B'day Spcl: अजय देवगन-अक्षय कुमार को तगड़ी टक्कर, एक्शन धमाके ने बनाया स्टार
यूं तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर किस्मत आजमाने आते हैं लेकिन 6 साल पहले इंडस्ट्री में एक ऐसे स्टार ने कदम रखा जिसने पहली फिल्म से ही बड़े-बड़े सुपरस्टार को टक्कर दे डाली... आज ये स्टार अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने 2012 में आई एक तगड़ी एक्शन फिल्म से धमाकेदार एंट्री ली थी। पहली फिल्म से ही उनका नाम बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्शन हीरोज के साथ लिया जाने लगा था। अगर आप अब भी नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और सेक्सी एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की।
[शाहिद कपूर को कैंसर की खबर ने मचाया हंगामा, परिवार वालों ने कहा कि....]
विद्युत जामवाल ने 2012 में फिल्म कमांडो से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके किलर लुक्स और ताबड़तोड़ एक्शन ने उनकी फैन फॉलोइंग को आसमान पर पहुंचा दिया था। सोशल मीडिया पर फैंस ने यहां तक कह डाला था कि वे अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स को टक्कर देते हैं। विद्युत अजय देवगन की फिल्म में भी एक्शन करते नजर आ चुके हैं। इस एक्शन हीरो का जादू सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, यानी कि विद्युत तमिल और तेलुगू भाषा में भी फिल्में कर चुके हैं।

वहीं देखा जाए तो विद्युत की रियल लाइफ भी किसी हीरो की कहानी से कम नहीं है। वे आर्म बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने महज तीन साल की उम्र से ही ऐसा काम किया जो हर किसी के बस की बात नहीं है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें विद्युत जामवाल के बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें और जानें कैसे बने वे बॉलीवुड के जबरदस्त एक्शन हीरो-


Click it and Unblock the Notifications