Actors Nude Photoshoot: कैमरे के सामने न्यूड हुए हैं ये बॉलीवुड सितारे, एक से तो थाने में बैठाकर पूछे थे सवाल

Bollywood Actors Who Got Nude: बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी फिजीक दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। फिल्मों के लिए तो आपने कई एक्टर्स को न्यूज होते देखा होगा लेकिन आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो एक फोटोशूट की वजह से न्यूड हो गए थे।
विद्युत जामवाल
बॉलीवुड के एक्शन किंग विद्युत जामवाल ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया। जी हां, विद्युत जामवाल ने अपनी कुछ न्यूड फोटोज शेयर कीं और वो न्यूड ही नदी में नहाते और खाना बनाते हुए नजर आए थे। विद्युत की ये फोटोज जंगल में आग की तरह वायरल हुई थीं।
जैकी श्रॉफ
जग्गू दादा उर्फ जैकी श्रॉफ काफी मस्तमौला इंसान हैं। उन्होंने हमेशा खुशियां ही बाटी हैं, लेकिन साल 2020 में उनकी ही बेटी ने जैकी की एक ऐसी फोटो शेयर कर दी थी कि उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। इस फोटो में जैकी श्रॉफ अपने जवानी के दिनों में नजर आ रहे हैं और उन्होंने भी अपना एक न्यूड फोटोशूट करवा रखा है।
रंजीत
बॉलीवुड के फेमस विलेन की बात होती है रंजीत का नाम जरूर लिया जाता है। रंजीत ने अपने जमाने में एक ऐसा फोटोशूट करवाया था, जो उस वक्त काफी चर्चा में आया था। रंजीत ने ये फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया था और उनका ये अंदाज देखकर लोग काफी हैरान भी रह गए थे।
मिलिंद सोमन
भारत के आयरन मैन कहे जाने वाले एक्टर और फेमस मॉडल मिलिंद सोमन को कॉन्ट्रोवर्सीज में रहना पसंद है। जी हां, उन्होंने 90 के दशकमें एक ऐसा फोटोशूट करवाया था, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई थी। उन्होंने इस फोटोशूट में एक न्यूड मॉडल के साथ ही न्यूड फोटोशूट करवाया था और साल 2020 में वो समंदर किनारे न्यूड दौड़ते हुए नजर आए थे।
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह ने भी जब पिछले साल अपना नेकेड फोटोशूट करवाया था तो बवाल ही मच गया था। एक्टर के खिलाफ कई लोगों ने केस भी कर दिया था। इस मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने लगभग 2 घंटे तक उनके बयान दर्ज किए। रणवीर सिंह ने कहा था कि वह निर्दोष हैं और उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसे फोटोशूट से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















