ताउम्र प्यार के लिए तरसती रहीं 'रजनीगंधा' वाली विद्या सिन्हा, 54 की उम्र में की दूसरी शादी पर जालिम निकला पति

विद्या सिन्हा हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आज वह हमारे बीच नहीं रही। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्मों के माध्यम से हमेशा दर्शन उनको याद करते हैं। उनकी फिल्म रजनीगंधा ने उनको पापुलैरिटी दिलाई। दरअसल उन्होंने डायरेक्टर छोटू बिहारी की फिल्म राजा काका से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। लेकिन असल पहचान उन्हें फिल्म रजनीगंधा से ही मिली। बाद में उन्होंने काफी सारी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी।
सलमान खान की फिल्म में भी आ चुकी है नजर
इसी के अलावा आपको बता दें कि विद्या सिन्हा को सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी देखा गया था। लेकिन आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के कुछ किस्सों के बारे में बताने वाले हैं। एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि दो शादियां रचाई और 54 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। दरअसल जब उन्होंने अपने ही पड़ोसी वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार किया और शादी रचा ली।
लंबी बीमारी के चलते पहले पति का हुआ निधन
दोनों ने साल 1968 में शादी की और उन्होंने एक बेटी जान्हवी को भी गोद ले लिया था। लेकिन खबरों के अनुसार शादी की कुछ साल के बाद ही विद्या के पति वेंकटेश्वर बीमार रहने लगे और साल 1996 में लंबी बीमारी से उनका निधन हो गया। पति की मौत के बाद विद्या सिन्हा को सदमा लग गया था और वह भारत छोड़कर सिडनी में रहने चली गई।
8 साल में ही टूटी दूसरी शादी
लेकिन विद्या सिन्हा की जिंदगी में सिडनी में एक बड़ा मोड आ गया और उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर नेताजी भीमराव से हो गई। उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने साल 2001 में शादी रचाई और यह शादी कामयाब ना हो सकी। 8 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।
विद्या सिन्हा का करियर
विद्या सिन्हा के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने छोटी सी बात और इनकार के अलावा पति-पत्नी और वो जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन 15 अगस्त साल 2019 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दौरान उनकी उम्र सिर्फ 71 साल थी और मुंबई के कृति केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।


Click it and Unblock the Notifications

