राजेश खन्ना की इस एक्ट्रेस ने की दो शादियां, फिर भी नसीब नहीं हुआ प्यार, एक गलती के चलते तबाह हुआ करियर

Vidya Sinha

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गई थी। लेकिन असल जिंदगी में उन्हें उम्र भर प्यार नहीं मिला। दो शादियां करने के बावजूद भी वह उस प्यार की हकदार नहीं बन पाई जैसा वह चाहती थी। एक गलती के चलते विद्या सिन्हा का पूरा का पूरा करियर तबाह हो गया।

विद्या सिन्हा ने की थी दो शादियां

विद्या सिन्हा बेहद ही मासूम और शांत नजर आने वाली एक्ट्रेस थी। उनकी सादगी को देख हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। पहली ही फिल्म के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच पापुलैरिटी हासिल की। फिल्म रजनीगंधा और छोटी सी बात के अलावा पति-पत्नी और वह जैसी फिल्मों में नजर आने वाली विद्या सिन्हा को असल जिंदगी में प्यार नहीं मिला। उन्होंने दो शादियां रचाई। लेकिन इसके बावजूद अंतिम दिनों में वह अकेली रह गई। दूसरी शादी में उन्हें काफी दुख मिले।

तस्वीर देख निर्देशक ने की फिल्म ऑफर

विद्या सिन्हा की मैगजीन में छपी तस्वीर को देखकर डायरेक्टर ने उनको पहली फिल्म का ऑफर दिया। विद्या सिन्हा के पिता और नाना अपने समय के मशहूर प्रोड्यूसर रह चुके हैं। इसके बाद में फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद में वह पूरे इंडस्ट्री में छा गई थी। पहले ही फिल्म से उन्हें अपार सफलता प्राप्त हुई।

एक छोटी सी गलती पड़ी करियर पर भारी

लेकिन विद्या सिन्हा को इस फिल्म के बाद में ज्यादातर साइड रोल ही मिले। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद खुलासा किया और कहा कि यह उनकी सबसे बड़ी गलती रही कि उन्होंने कई साल तक हीरोइन नहीं बल्कि साइड रोल किया। एक गलत फैसले के चलते उन्हें मां के रोल ऑफर होने लग गए थे। करियर के पीक पर ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। कुछ वक्त के बाद जब उन्होंने दोबारा इंडस्ट्री में वापसी की तो उनका मां के किरदार ऑफर होने लग गए थे।

Read more about: vidya sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X