..................... Vidya Malwade at 23 get widow first husband death in plane crash actress to comit suicide gets married after 9 years - Hindi Filmibeat

23 की उम्र में उजड़ गई थी इस 51 साल की एक्ट्रेस की मांग, करना चाहती थी सुसाइड, फिर 9 साल बाद...

Vidya Malwade

Vidya Malwade Husband Death: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या मालवाडे ने अपनी एक्टिंग से काफी दौलत शोहरत बटोरी है। लेकिन इस हसीना की पर्सनल लाइफ काफी उतार चढ़ावों भरी रही है। 51 साल की विद्या ने हाल ही में अपने पहले पति की मौत और लाइफ के सबसे बुरे दौर के बारे में खुलकर बात की है।

विद्या मालवाडे करीब दो दशक से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने कई पॉपुलर एड फिल्म्स भी किए हैं। मगर उन्हें पॉपुलर चक दे इंडिया से मिली। हालांकि, इस फिल्म के बाद उनका करियर उस तरह से आगे नहीं बढ़ा, जैसा बढ़ना चाहिए था। विद्या की प्रोफेशनल लाइफ तो खुली किताब रही, लेकिन पर्सनल लाइफ को उन्होंने लाइमलाइट से ज्यादातर दूर रखती हैं।

पहली पति की मौत

विद्या मालवाडे ने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, खासकर साल 2000 में। यह साल विद्या के लिए इतना बुरा था कि सुसाइड करने तक की नौबत आ गई थी। दरअसल, विद्या के पहले पति कैप्टन अरविंद सिंह का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। उस वक्त विद्या मात्र 23 साल की थीं और बतौर एयर होस्टेस काम कर रही थीं।

बुरी तरह टूट गई हसीना

विद्या मालवाडे की अरविंद से लव मैरिज हुई थी। अपने प्यार को खोने का गम एक्ट्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। यहां तक कि उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। विद्या ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में खुलासा किया कि जब उन्हें पति के निधन की जानकारी मिली तो वह जर्मनी में थीं। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके पति अब नहीं रहें तो वह अंदर से एकदम टूट गई थीं।

करना चाहती थी सुसाइड

मिसमैच्ड एक्ट्रेस ने बताया कि प्लेन क्रैश से एकदम पहले उन्हें कुछ बुरा होने का आभास हो गया था। बाद में जब वह हादसा हुआ तो वह खुद को दोष देने लगी थीं कि शायद उनके सोचने की वजह से ऐसा हुआ। उन्हें गुस्सा भी था कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी, लेकिन यह सब हो गया। विद्या ने कहा कि पति के निधन के दो-तीन दिन बाद उन्होंने सुसाइड करने का मन बना लिया था।

खाने लगीं थी नींद की गोलियां

विद्या ने कहा कि मेडिकल स्टोर गईं और नींद की गोलियां खरीद ली थीं। वह घर आईं और दवाएं खाने वाली ही थीं, तभी उनके पिता आ गए और उनसे बात करके एक्ट्रेस ने सुसाइड का ख्याल छोड़ दिया और मूव ऑन करने का फैसला किया। वह बुरे वक्त से गुजर रही थीं, लेकिन उन्होंने मेडिटेशन और योगा के जरिए अपनी लाइफ को री-स्टार्ट किया। फिल्मों में कदम रखा।

9 सालों बाद रचाई दूसरी शादी

विद्या मालवडे ने साल 2009 में रामजी लंदनवाले के डायरेक्टर संजय दायमा के साथ शादी रचाई है। विद्या ने बताया कि उन्होंने रामजी को 2 सालों तक इंतजार कराया था और फिर शादी के लिए हामी भरी थी। आज वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री योग से जुड़े वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

Read more about: vidya malwade bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X