जब विद्या बालन को डायरेक्टर ने रूम में ले जाने के लिए की ज़बरदस्ती, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि...

विद्या बालन इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उनके बेबाक अंदाज की वजह से उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। इतना ही नहीं कई बार कुछ सितारे कास्टिंग काउच का भी शिकार हो जाते हैं। लेकिन विद्या बालन इसका शिकार होते-होते बची। इसके बारे में उन्होंने खुद ही जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने उन्हें होटल रूम में मिलने के लिए बुलाया था और उस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि खुद ही डायरेक्टर 5 मिनट के अंदर उठ कर चला गया।
विद्या बालन ने कास्टिंग काउच का कोयन ज़िक्र
दरअसल आपको बता दें कि ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को एक इंटरव्यू के दौरान विद्या बालन ने अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि "मैंने कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया और मैं इसके लिए खुद को बहुत ही भाग्यशाली समझती हूं। मैंने कई सारी डरावनी कहानियां भी सुनी है और मेरे माता-पिता को भी इसी बात का डर था। लेकिन मेरे साथ एक ऐसी घटना घटी... जो कि मुझे बहुत अच्छे से याद है और एक फिल्म के सिलसिले में मुझे एक डायरेक्टर से मिलने जाना था। उस समय मैं एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही थी।"
कमरे में जाने के लिए डायरेक्टर ने की एक्ट्रेस से ज़िद
विद्या बालन ने इसी घटना को आगे बताते हुए कहा कि "एक दिन मुझे बहुत अच्छे से याद है जब मैं चेन्नई में थी। तब वहां एक डायरेक्टर मुझसे मिलने पहुंचे। मैंने उन्हें कहा कि चलो कॉफी शॉप में चलते हैं। लेकिन उन्होंने जिद की और कहा कि हमें कमरे में ही चलना चाहिए। मुझे उस समय समझ नहीं आया क्योंकि मैं अकेली थी। लेकिन फिर भी मैंने काफी समझदारी से बात संभाली। जब हम कमरे में पहुंचे तो मैंने दरवाजा खुला ही छोड़ दिया था।"
5 मिनट के बाद खुद ही डायरेक्टर गए बाहर
विद्या बालन ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा कि "मैंने दरवाजा खुला छोड़ दिया और उस डायरेक्टर को अच्छे से पता था कि उसके पास में एक ही ऑप्शन है कि कमरे से बाहर चला जाए। जिसके 5 मिनट के बाद में वह बाहर चला गया। इसीलिए मैं नहीं मानती कि मैंने कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस किया है। आज भी मैं जब इस बारे में बात करती हूं तो यह घटना मेरे मन में आ गई थी।" जिसके बाद में एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि फिर मुझे उस फिल्म से भी बाहर कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications