..................... Vidya Balan to Mrunal Thakur, these actresses from TV industry made it big in Bollywood|विद्या बालन से लेकर मृणाल ठाकुर तक, टीवी इंडस्ट्री से इन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बनाया अपना मुकाम| - Hindi Filmibeat

विद्या बालन से लेकर मृणाल ठाकुर तक, टीवी इंडस्ट्री से इन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बनाया मुकाम

Mrunal thakur

करियर के शुरुआती दौर में जिस तरह फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना मुश्किल भरा काम होता है, ठीक उसी तरह एक बार किसी मुकाम पर पहुंचने के बाद अपनी उस जगह को बनाए रखना भी उतना ही मुश्किल होता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए टीवी इंडस्ट्री से शुरुआत करने वाले एक्टर्स फिल्मों का रुख करते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत से लेकर कई और एक्टर्स का नाम भी शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और आज बड़े पर्दे पर छाई हुई हैं।

आइए आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने टीवी से शुरू किया करियर :

विद्या बालन :

विद्या बालन :

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक के टीवी शो 'हम पांच' से की थी। इस सीरियल में विद्या ने सबसे छोटी बेटी राधिका का किरदार निभाया था। शो में विद्या को काफी पसंद किया गया था। विद्या ने 2003 में बांग्ला फिल्म और 2005 में फिल्म 'परिणिता' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। आज विद्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

यामी गौतम :

यामी गौतम :

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'विक्की डोनर' से यामी गौतम ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले टीवी पर यामी ने कई सीरियल्स जैसे 'चांद के पार चलो', 'ये प्यार ना होगा कम' में काम किया था। यामी के खाते में 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक', 'काबिल', 'बाला' जैसी कई बेहतरीन फिल्में हैं। यामी कुछ समय पहले फिल्म 'फोनभूत' में भी नजर आ चुकी हैं।

मृणाल ठाकुर :

मृणाल ठाकुर :

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाली मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड का रुख किया। इसके बाद मृणाल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। मृणाल ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'बाटला हाउस' और हाल ही में आयी दक्षिण भारतीय फिल्म 'सीता रामम' में नजर आ चुकी हैं।

प्राची देसाई :

प्राची देसाई :

फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली प्राची देसाई ने बॉलीवुड से पिछले कुछ दिनों से दूरी बनाकर रखा है। इस फिल्म में प्राची ने फरहान अख्तर के अपोजिट काम किया था। प्राची ने टीवी शो 'कसम से' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। प्राची कई फिल्मों जैसे 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'पुलिसगिरी', अजहर, 'आई, मी और मैं' में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X