वेश्या बनकर पर्दे पर छा गई थी ये हसीनाएं, कंगना रनौत से लेकर आलिया भट्ट का भी नाम है शुमार

हमारे समाज में वेश्या को लेकर काफी गलत धारणाएं मौजूद हैं। हालांकि आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी फिल्में है जिसमें उनकी जिंदगी को दर्शाया गया है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी ही हसीनों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में बड़े पर्दे पर वेश्या का किरदार निभाया और काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में देह व्यापार से जुड़ी महिला के तौर पर काम किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहा गया था।
कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कही जाती है और उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ होती हैं। उन्होंने रज्जो फ़िल्म में वेश्या का किरदार निभाया था और बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई। हालांकि इसके बावजूद उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई।
करीना कपूर
करीना कपूर बॉलीवुड की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दे कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म चमेली के दौरान वेश्या का किरदार निभाया और हर किसी को अपनी एक्टिंग से हैरान कर दिया।
विद्या बालन
विद्या बालन का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म बेगम जान में वेश्या का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें काफी ज्यादा प्रशंसा हासिल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications



