दर्द में डूबी एक्ट्रेस साईं बाबा के दरबार में जाकर घंटों तक लगाती थी गुहार, करती थी सवाल

विद्या बालन आज के वक्त में बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा बन चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने बेहतरीन फिल्मों में काम कर दर्शकों के बीच में भी एक नई पहचान कायम कर ली है। लेकिन विद्या बालन के शुरुआती करियर के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स से हाथ गवाना पड़ा। जिस वजह से उनका विश्वास डगमगाने लग गया था।
साउथ इंडस्ट्री ने एक्ट्रेस को दिया ब्लैक कैट का टैग
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विद्या बालन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने 'ब्लैक कैट' का टैग दे दिया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की मोहनलाल के साथ में की गई फिल्म भी बंद हो गई। इतना ही नहीं कई फिल्मों से उन्हें निकाल भी दिया गया। लेकिन एक बार विद्या बालन ने रणवीर इलाहाबादिया के पोडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि जब उनके साथ में यह सब हुआ तो वह रात में घर के पास मंदिर में जाकर अपनी फ्रस्ट्रेशन को निकाला करती थी। यह एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल दौर था और वह पूरी तरीके से टूट चुकी थी।
विद्या बालन ने मंदिर में जाकर लगाई गुहार
विद्या बालन ने इसी पोडकास्ट में आगे बताया कि "मैंने भगवान को जाकर सब कुछ बताया। चेंबूर में मेरे घर के पास में ही एक साईं बाबा का मंदिर हुआ करता था। जब रात में वहां पर कोई नहीं हुआ करता था तो मैं वहां पर चली जाती थी। मैं बैठकर उनसे कहती थी कि मेरे साथ में ऐसा क्यों होता है? मुझे ऐसा लगने लगा कि मुझे इन चीजों के लिए सजा मिल रही है, जो चीजें मैंने कभी की ही नहीं है।"
फेलियर देखे बिना नहीं कर पाती ये मुकाम हासिल
विद्या बालन ने इसी पर आगे यह भी कहा कि "जब मुझे पहली बार एड फ़िल्म से निकाला गया तो मैं खुद को मनहूस समझने लग गई थी।" एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि "उन्होंने इरफान खान के साथ में एक एंथोलॉजी शो में काम किया। लेकिन उनका सिर्फ एक एपिसोड ही ऑन एयर नहीं हुआ।" एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यह "सब एक्सपीरियंस करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फेलियर देखे बिना मैं उस मुकाम तक पहुंच ही नहीं पाती जहां पर मैं आज हूं।"
विद्या बालन का वर्क फ्रंट
अगर हम विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कई सारी हिट फिल्में दी हैं जिनमें डर्टी पिक्चर, शेरनी और नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्में शुमार है। इतना ही नहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म 'नीयत' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications