Alert..रजनीकांत करेंगे इस हिट एक्ट्रेस के साथ रोमांस..500 करोड़ की कमाई तय..
रजनीकांत ने अपनी फिल्म कबाली के पार्ट 2 की तैयारी पूरी कर ली है। इस फिल्म में इस बार उनके साथ विद्या बालन स्क्रीन शेयर करेंगी। उन्होंने इसकी तरफ इशारा किया है।
आखिरकार वह अवसर आने वाला है जब विद्या बालन और रजनीकांत एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।जी हां, कई दिनों से चर्चा में रहने वाली इस खबर पर मुहर लगने के लिए तैयार है। विद्या बालन ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं।
एक इंवेट के दौरान विद्या ने कहा कि कुछ देर और इंतजार कीजिए। जल्द ही खबर सामने आएगी। उनकी इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खुद सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। अगर ऐसा हुआ तो विद्या बालन उन बॅालीवुड एक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगी जिन्होंने करियर के शुरूआती पड़ाव में ही रजनीकांत के साथ काम करने का मौका पाया है।

गौरतलब है कि यह कबाली स्पिन आॅफ को लेकर विद्या और मेकर्स की बातचीत हो गई है। वह केवल विद्या के डेट देने का इंतजार कर रहे हैं। कबाली के पहले भाग में रजनीकांत के अपोजिट राधिका आप्टे को कास्ट किया गया था। राधिका के करियर के लिए सुनहरा मौका था।
इस वजह से पार्ट 2 में भी मेकर्स किसी बॅालीवुड एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे। ऐसा माना जा रहा है कि विद्या ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी।आइए जानते हैं इस फिल्म की खासियत और रजनीकांत की एक्ट्रेस बनने के गोल्डन चांस पर एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications