कभी शादी ना करने का लिया था फैसला, फिर करोड़पति प्रोड्यूसर पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस, बनी तीसरी बीवी

Vidya Balan Married Life

Vidya Balan Married Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने या तो अभी तक शादी नहीं की है या फिर काफी सारी हसीनाओं ने तो 40 की उम्र के बाद शादी की है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो पहले तो शादी के खिलाफ थी और फिर वह करोड़पति प्रोड्यूसर की तीसरी पत्नी बन गई। हम बात कर रहे हैं विद्या बालन की।

विद्या बालन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। 1 नवंबर यानि की दिवाली के मौके पर फिल्म को रिलीज किया जाने वाला है। विद्या बालन को एक बार फिर से फिल्म में मंजूलिका के किरदार में देखा जाएगा।

लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान काफी सारे खुलासे कर डाले हैं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह रियल लाइफ में काफी ज्यादा रोमांटिक है। एक्ट्रेस बताती है कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन सिद्धार्थ ने उनको बदल दिया।

विद्या बालन ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता था कि मैं कभी भी शादी करूंगी। लेकिन जब मेरे जीवन में सिद्धार्थ आए तो हम एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर हमने शादी कर ली।" एक्ट्रेस को ऐसा लगता था की शादी के बाद औरतों की आजादी खत्म हो जाती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विद्या बालन ने मशहूर प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ में शादी की है। विद्या बालन उनकी तीसरी पत्नी है। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पहली शादी बचपन के दोस्त से ही कर ली थी और दूसरी टीवी प्रोड्यूसर से की थी। लेकिन दोनों बार उनका तलाक हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: vidya balan do aur do pyaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X