..................... कई प्रोड्यूसरों ने विद्या बालन के साथ किया था ये काम? 6 महीने तक नहीं देखी खुद की शक्ल, अब खुला राज! Vidya Balan- Many producers had rejected by calling her ugly, she did not see face for 6 months - Hindi Filmibeat

कई प्रोड्यूसरों ने विद्या बालन के साथ किया था ये काम? 6 महीने तक नहीं देखी खुद की शक्ल, अब खुला राज!

vidya balan

विद्या बालन इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जो कि अभिनय से किसी का भी दिल जीत सकती हैं। लेकिन ये करिज्मा हमेशा से ऐसा नहीं था। एक्ट्रेस ने काफी धक्के खाए हैं और अपमान सहा है। एक बार तो कुछ ऐसा हुआ था कि विद्या बालन खुद की शक्ल तक नहीं देखना चाहती थी।

ये वो दौर था जब वो शुरु में काम ढूंढ रही है। इसका खुलासा खुद विद्या ने किया है और जो कुछ भी कहा है वो आपको उनका फैन होने के नाते झकझोरने के लिए काफी है। दरअसल विद्या बालन जब भी किसी प्रोड्यूसर के पास काम मांगने के लिए जाती थीं तो उनको ये कहकर रिजेक्ट कर दिया जाता था कि वो काफी भद्दी दिखती हैं।

ऐसा एक नहीं करीब 13 प्रोड्यूसरों ने उनके साथ किया। इसके बाद विद्या बालन इतना दुखी हो गईं कि उनको शीशा तक देखने की हिम्मत नहीं पड़ती थी। अभिनेत्री ने खुद बताया था कि करीब 6 महीने तक उन्होने खुद की शक्ल शीशे में नहीं देखी। हालांकि बाद में जब वो सफल हुईं तो उन प्रोड्यूसरों के कॉल आए लेकिन विद्या ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया।

आज हैं बड़ा नाम

विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैँ। उनकी झोली में ऐसी ऐसी फिल्में हैं जोकि अमर हैं। भूल भुलैया का उनका मंजुलिका वाला किरदार लोगों के दिलों में बस चुका है। जिस तरह का अभिनय उन्होने किया था वो तारीफ के काबिल है। ऐसा कहा जा रहा कि भूल भुलैया 3 में फिर से अभिनेत्री की एंट्री होने वाली है और इस बार धमाका तीन गुना तेज होगा।

पर्सनल लाइफ

विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है और काफी खुशी खुशी जिंदगी बिता रही हैं। इस साल वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैँ। फैंस उनको बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X