विद्या बालन का साड़ी में बोल्ड फोटोशूट, बन गईं बंगाल की ब्यूटी क्वीन, तस्वीरों पर दिल आ जाएगा

बॅालीवुड में साड़ी फैशन को इन दिनों लोकप्रिय करती हुईं दिख रही हैं विद्या बालन। विद्या बालन का इंस्टाग्राम देख लीजिए। या फिर उन्हें आप किसी फिल्म के प्रमोशन या फिर किसी खास फिल्म समारोह में देख लीजिए। कई बार विद्या बालन साड़ी में अपने बेबाक खूबसूरती के साथ सामने आती हैं।

विद्या बालन साड़ी में खुद को इस अंदाज से पेश करती हैं कि आप देखते ही कह देंगे ये है खूबसूरती। विद्या बालन ने हाल ही में बैक टू बैक साड़ी में अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। विद्या बालन यहां पर बंगाल की ब्यूटी दिखाई दे रही हैं। साड़ी में वैसे तो आपने करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी से लेकर काजोल और ऐश्वर्या राय बच्चन को देखा होगा।

Vidya Balan

इन सबके बीच जो कमाल विद्या बालन कर जाती हैं उसकी किसी दूसरी एक्ट्रेसेस से तुलना नहीं की जा सकती है। चलिए आपका ज्यादा समय ना लेते हुए आपको दिखाते हैं विद्या बालन का ये नया फोटोशूट। साड़ी में विद्या बालन जितना हॅाट कोई और लग ही नहीं सकता है। विद्या बालन के बेहतरीन साड़ी कलेक्शन के साथ देखिए उनकी ये तस्वीरें जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे।

साड़ी में विद्या बालन का फोटोशूट

साड़ी में विद्या बालन का फोटोशूट

विद्या बालन अपनी इन लेटेस्ट साड़ी के फोटोशूट से छाई हुई हैं। विद्या बालन ने ये जो अपनी साड़ी पहनी है। इस साड़ी का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस साड़ी पर लिखा है एकला चलो रे। विद्या बालन की कहानी फिल्म में भी एकला चलो रे सांग रहा है। सिंपल लुक के साथ विद्या बालन इन तस्वीरों से कहर ढा रही हैं। विद्या ने अलग-अलग पोज के साथ इस साड़ी में कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

विद्या बालन का घर में ही फोटोशूट

विद्या बालन का घर में ही फोटोशूट

विद्या बालन इन दिनों फोटोशूट के लिए अपने घर का ही इस्तेमाल कर रही हैं। कोरोना में सावधानी को देखते हुए विद्या बालन घर में अपनी टीम के साथ फोटोशूट करवाती हैं। बैक टू बैक उन्होंने साड़ी के साथ अपनी कई फोटो पोस्ट की हैं। यहां वह साड़ी में बेड पर पोज देते हुए कमाल की दिखाई दे रही हैं।

विद्या बालन को स्लिम होने में दिलचस्पी नहीं

विद्या बालन को स्लिम होने में दिलचस्पी नहीं

विद्या बालन कई बार अपने अधिक वजन को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। लेकिन इस पर एक्ट्रेस की सोच की तारीफ करनी होगी। विद्या बालन ने इस पर बोला है कि वो अपनी फिटनेस और सेहत का पूरा ध्यान रखती है। फिलहाल उन्हें स्लिम ट्रिम होने में कोई दिलचस्पी नहीं रही है। वो खुद के लुक और बॅाडी से बेहद प्यार करती हैं। विद्या बालन को यकीन है कि दर्शक भी उन्हें ढेर सारा प्यार देते आए हैं।

साड़ी पहने के पीछे की खास वजह बताई विद्या बालन ने

साड़ी पहने के पीछे की खास वजह बताई विद्या बालन ने

विद्या बालन के साड़ी क्वीन बनने के पीछे की वजह डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी हैं। जब उनकी मुलाकात सब्यसाची से हुई तो उन्होंने विद्या को साड़ी पहनने की सलाह दी। इसके बाद से विद्या ने लोगों की परवाह किए बिना सारे इवेंट में साड़ी पहनकर जाना शुरू कर दिया। देखिए विद्या बालन की खूबसूरती साड़ी में सबसे यूनिक लगती है।

विद्या बालन का बोल्ड फोटोशूट

विद्या बालन का बोल्ड फोटोशूट

विद्या बालन बीते कुछ समय से साड़ी के साथ विदेशी स्टाइल के ड्रेस में भी अपने फोटोशूट की तस्वीरें सामने लेकर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक ड्रेस में अपना ये फोटो पोस्ट किया है। विद्या के इस हॅाट और बोल्ड लुक के मिलन को एक साथ देखना फैंस के साथ सेलेब्स को भी पसंद आ रहा है। विद्या बालन की इस लेटेस्ट तस्वीर को तेजी से पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X