इंटीमेट सीन के लिए तैयार थी हसीना, किस करने के लिए बिना ब्रश सेट पर पहुंचा को-स्टार, मुंह की बास से...

Vidya Balan Hilarious Story Intimate Scene

बॉलीवुड में कई चेहरे टीवी और रीजनल फिल्मों से आए, लेकिन सबको सफलता नहीं मिल पाई। विद्या बालन उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपने टैलेंट और कॉन्फिडेंस से खास जगह बनाई। दमदार एक्टिंग के साथ उनका बेबाक स्वभाव भी उनकी पहचान बन गया है।

जब विद्या ने सुनाया मजेदार किस्सा

विद्या बालन ना सिर्फ फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाती हैं, बल्कि इंटरव्यूज में अपने एक्सपीरिएंस खुले दिल से शेयर भी करती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एक ऐसा वाक्या बताया जिसने फैंस को हंसी से लोटपोट कर दिया।

को-स्टार की एंट्री

विद्या ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक इंटीमेट सीन शूट करना था। सेट पर कैमरा और लाइट सब तैयार थे। ऐसे में उनके को-स्टार की एंट्री हुई, जो सीधे चाइनीज खाना खाकर आ गए थे। विद्या ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनके मुंह से लहसुन और सोया सॉस जैसी गंध आ रही थी। वह सोच रही थीं कि क्या इस शख्स को ब्रश करने की याद दिलाने वाला कोई नहीं है। लेकिन नई होने की वजह से वह उन्हें मिंट तक ऑफर नहीं कर पाईं।

नाम छिपाया लेकिन किस्सा हुआ वायरल

विद्या ने उस एक्टर का नाम तो नहीं बताया, पर उनका यह एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों को खूब हंसाया। आपको बता दें, अपने करियर का पहला इंटीमेट सीन उन्होंने फिल्म 'परिणीता' (2005) में संजय दत्त के साथ किया। इस दौरान वह काफी घबराई हुई थीं।

संजय दत्त ने किया माहौल हल्का

विद्या बताती हैं कि जैसे ही सीन शुरू होना था, संजय दत्त ने मुस्कुराते हुए कहा, "विद्या, मैं खुद नर्वस हूं... अब ये सीन कैसे करेंगे?" उनकी यह बात सुनकर विद्या का डर पूरी तरह खत्म हो गया और शूटिंग आराम से पूरी हो पाई।

शूट के बाद जेंटलमैन अंदाज

सीन खत्म होने के बाद संजय दत्त विद्या के पास आए, उनका हाल पूछा और फिर बड़े ही शालीन अंदाज में उनके माथे पर किस करके चले गए। विद्या मानती हैं कि यह जेस्चर दिखाता है कि क्यों संजय दत्त इंडस्ट्री में "परफेक्ट जेंटलमैन" के नाम से जाने जाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X