प्रोड्यूसर ने कहा पनौती, हाथ से छूटी 12 फिल्में, एक म्यूजिक वीडियो ने बदली किस्मत, आज हैं 204 करोड़ की मालकिन

Vidya Balan, Siddharth Roy Kapur,

Vidya Balan Struggling Story: कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलता है कि एक फिल्म के बाद ही सितारे इंडस्ट्री को छोड़कर चले जाते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें जो कामयाबी हासिल होनी चाहिए वह नहीं हो पाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें पहले ही फिल्म के सेट पर पनौती का टैग दे दिया गया। लेकिन आज वह 204 करोड़ की मालकिन बन चुकी है।

जब 12 फिल्मों में एक्ट्रेस को किया गया बेदखल

दरअसल, हम यहां पर बात कर रहे हैं विद्या बालन की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने कर्लीटेल्स नाम के यूट्यूब चैनल पर इसको लेकर खुलकर बात भी की। विद्या बालन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरी पहली फिल्म 'चक्रअब' शूट होने वाली थी। लेकिन बीच में ही इसकी शूटिंग बंद हो गई। इससे पहले मैंने 12 फिल्म में साइन कर ली थी और इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली थी। लेकिन सेट पर प्रोड्यूसर ने मुझे पनौती बोलकर निकाल दिया और बाद में मेरे हाथ से 12 फिल्में निकल गई।"

विद्या बालन ने खुद पर से हटाया पनौती का टैग

हालांकि विद्या बालन हार मानने वालों में से नहीं है। एक्ट्रेस ने साल 2003 में फिल्म 'भालो ठेको' और कलारी विक्रमन में काम किया। इसके बाद साल 2005 में बॉलीवुड फिल्म परिणीता में भी बेहतरीन काम किया। ये एक्ट्रेस की बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई और 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 32.63 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस के पास कई और ऑफर आने लगे।

204 करोड़ की मालकिन बन चुकी है विद्या बालन

धीरे-धीरे विद्या बालन अपने करियर में आगे बढ़ती जा रही थी और पनौती का टैग उन पर से हटा जा रहा था। इसके बाद में एक्ट्रेस ने साल 2012 में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की। लेकिन एक वक्त पर जब एक्ट्रेस को पनौती कहकर उनकी 12 फिल्मों को उनसे छीन लिया गया था। लेकिन आज वही एक्ट्रेस 204 करोड़ की मालकिन बन चुकी है और एक्टिंग की क्वीन भी मानी जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: vidya balan siddharth roy kapur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X