विद्या बालन फिल्मोग्राफी- 15 साल पहले बॉलीवुड को मिली 'शेरनी', परिणीता से अब तक, करोड़ों की कमाई
एक्ट्रेस विद्या बालन वह एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बोल्ड सीन को भी बड़े सलीके के साथ अदा किया। कई रोल बोल्ड और फूहड़ भी थे लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी से उनमें जान डाल दी। आज विद्या बालन के बॉलीवुड डेब्यू को 15 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म परिणीता से विद्या ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था, हालांकि वह इससे पहले टीवी जगत और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
विद्या ने एक्टिंग सफर की शुरुआत हम पांच से की। वो सीरियल जिसकी पहचान आज भी धुंधली नहीं हो पाई है। शानदार करियर के चलते वह पद्मश्री से सम्मानित की जा चुकी हैं। वही अदाकारा आज बॉलीवुड में 15 साल पूरे कर चुकी हैं। ऐसे में उस फिल्म का जिक्र होना जरूरी है जिसकी वजह से उन्होंने खास छाप छोड़ी। इसका श्रेय उनकी पहली फिल्म परिणीता को ही जाता है।
शरतचंद्र की कहानी पर बनी परिणीता कोलकाता परंपरा को समेटे खूबसूरत दृश्यों के साथ बनाई गई थी। लेकिन विद्या बालन ने पहली ही फिल्म में ऐसी एक्टिंग की कि उनके दोनों कोस्टार संजय दत्त और सैफ अली खान पर ध्यान ही नहीं जा सका और पूरा क्रेडिट ये शेरनी (विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म) ले गईं।
विद्या बालन वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी परिपक्वता और जबरदस्त कला के आगे लोगों की उस सोच को तोड़ दिया कि प्लस साइज की एक्ट्रेस कैसे फिल्म की लीड हीरोइन हो सकती है। इश्किया, मिशन मंगल, कहानी, जैसी ढेरों फिल्मों में विद्या ने सशक्त किरदार निभाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











