8 करोड़ की फिल्म ने छापे 100 करोड़, एक एक्ट्रेस ने ही पर्दे पर मचा दिया धमाल

जब भी फिल्मों की बात आती है तो उसकी कलेक्शन के साथ-साथ फिल्म के बजट का भी जिक्र जरूर होता है। लेकिन आपको बता दें कि जब भी ऐसी बातें होती है तो बड़े बजट की फिल्मों का नाम सबसे पहले शुमार होता है। बात की जाती है कि वो फ़िल्म इतने बजट में बनी तो कोई फिल्म इतने बजट में बन गई। या फिर उसकी कमाई की भी बात होती है। आज के वक्त में 100-200 करोड़ में बनने वाली फिल्म 300 से 400 करोड़ की कमाई कर रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो तब होता है जब बेहद ही कम बजट की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ लोगों के दिलों में उतर जाती है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें खर्चा तो बहुत कम हुआ लेकिन जब उसकी कमाई की बात हुई तो हर कोई हैरान हो गया।
विद्या बालन ने फिल्म में मचाया था गदर
दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म की। इस फिल्म में विद्या बालन ने लीड किरदार निभाया। ये फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म दिखाई गई थी और इसमें विद्या बालन विदेश से आ जाती है और अपने पति की तलाश में रहती है। बता दें कि इस फिल्म का नाम कहानी था। इस फिल्म को इस तरीके से दर्शाया गया कि फिल्म जब तक खत्म ना हुई तब तक हर किसी की आखिरी सांस उसी पर अटकी रही। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ प्रोडक्शन टेक्निक भी काफी ज्यादा अलग थी। बता दें कि इस फिल्म को गोरिल्ला फिल्म मेकिंग टेक्निक से बनाया गया जिससे कि कोलकाता की सड़कों पर किसी का ध्यान ना जाए और आराम से इसकी शूटिंग हो जाए।
8 करोड़ के बजट में बन कमाए 104 करोड़
कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि इस फिल्म को 8 करोड़ के बजट में बनाया गया था। यहां तक कि आपको बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ की कमाई की। अगर बजट के हिसाब से कमाई देखी जाए तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने दमदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म की कमाई के बाद में हर कोई हैरान हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications