..................... Vidya Balan favorite dish is bread pudding made by her mother-in-law, but she doesn't know cooking - Hindi Filmibeat

डर्टी पिक्चर में काटा खूब बवाल लेकिन नहीं आता खाना पकाना... जानिए सास संग कैसा है विद्या बालन का रिश्ता

Vidya Balan Favourite Dish

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में फैन्स से बातचीत करने के लिए आस्क मी एनीथिंग का सेशन रख दिया था. इसी वक्त उनके फैंस ने उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के कई सारे सवाल पूछे. जिसको लेकर एक्ट्रेस ने भी काफी अच्छी तरीके से जवाब दिए. फैंस ने उनसे उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर और देवर आदित्य रॉय कपूर की फेवरेट तस्वीरों के बारे में भी पूछा.

विद्या के फैंस ने पूछी उनकी फेवरेट डिश

विद्या बालन ने उनके साथ वाली अपनी एक पसंदीदा तस्वीर को शेयर कर दिया था. विद्या बालन की थ्रोबैक तस्वीर में नजर आया कि आदित्य और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने ब्लैक कपड़े पहने हुए हैं. यहां तक कि विद्या बालन से फैंस ने उनकी फेवरेट डिश के बारे में भी पूछ लिया. तब विद्या बालन ने एक ब्रेड पुडिंग की तस्वीर शेयर कर दी और लिखा कि उनकी सास सलोम रॉय कपूर बनाती हैं.

विद्या बालन की फेवरेट डिश है सासू मां के हाथ से बनी ब्रेड पुडिंग

विद्या बालन ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी सासू मां के हाथ से बनी ब्रेड पुडिंग काफी ज्यादा अच्छी लगती है. विद्या बालन ने इसके जवाब में लिखा कि "मेरी सासू मां के हाथ से बनी हुई ब्रेड पुडिंग." इसी के साथ-साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया. एक थ्रोबैक इंटरव्यू के दौरान भी एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि उनको खाना बनाना नहीं आता है. कुणाल रॉय कपूर ने भी यह कहा था कि "वह फैमिली ओरिएंटेड महिला हैं, मगर उन्हें खाना बनाना नहीं आता."

विद्या बालन को नहीं आता खाना बनाना

कुणाल रॉय कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि "वह खाना नहीं बना सकती है. एक महिला के लिए खाना बनाना इतना कोई जरूरी भी नहीं होता है. विद्या बालन भी किसी अन्य महिला की तरह ही हैं जो कि अपने काम के बारे में बात करना ज्यादा पसंद किया करती हैं. काम के जितना ही अपने परिवार के लिए भी पैशनेट है." अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह 'शेरनी' फिल्म में नजर आने वाली हैं.

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X