ये एक्ट्रेस लोगों के तानों से हुई परेशान, कहा- 'हर महीने प्रेग्नेंट कर देते थे', बयान से मचा था खूब बवाल!

अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। शादी के बाद लोग अक्सर जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा स्टार के घर खुशखबरी कब आने वाली है। और ऐसा ही जब एक एक्ट्रेस के साथ हुआ तो वो बुरी तरह से बिफर पड़ीं।
बॉलीवुड की टैलेंटेड और बोल्ड एक्ट्रेस विद्या बालन अपने साफ और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने से कभी नहीं कतरातीं। एक बार उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसने हर जगह सुर्खियां बटोरी थीं।
2012 में हुई शादी, लेकिन मां बनने का इरादा नहीं
विद्या बालन ने साल 2012 में जाने-माने फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। 46 साल की हो चुकीं विद्या का कहना है कि फिलहाल उनका मां बनने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही लोग उनसे बच्चों को लेकर सवाल पूछने लगे थे।
'हर महीने बना देते थे प्रेग्नेंट'
विद्या ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरी शादी 33 साल की उम्र में हुई थी और तभी से लोग पूछते रहते थे - फैमिली प्लानिंग कब कर रही हो? कुछ लोग तो फ्री में सलाह भी दे देते थे कि शादी के लिए कभी पूरी तरह तैयार मत होना, बस कर लो। शादी के बाद तो हाल ये हो गया था कि लोग मेरी हर महीने प्रेग्नेंसी की खबर बना देते थे। फोटो देखकर कहते- क्या ये बेबी बंप है? और मैं कहती - अरे नहीं, ये तो मेरा पेट है।'
सोच बदलने की जरूरत
विद्या के मुताबिक शादी और बच्चे का फैसला पूरी तरह से पर्सनल होता है। उन्होंने कहा, 'लोगों को यह आदत छोड़नी चाहिए कि किसी की पर्सनल लाइफ में दखल दें और बार-बार पूछें कि बच्चा कब होगा। ये हक सिर्फ उस व्यक्ति का है, न कि पूरे समाज का।'
{video2}x


Click it and Unblock the Notifications











