मां नहीं बनना चाहती हैं ये अभिनेत्रियां, एक ने तो फिल्मों को ही मान लिया है अपनी औलादें!

इंड्स्ट्री में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होने अपने करियर में धमाकेदार फिल्में दी हैं और उनको काफी पसंद किया जाता रहा है। अक्सर देखा जाता रहा है कि अपने दमदार किरदारों से इन लोगों ने दर्शकों का दिल जीता है।
लेकिन इन सब में एक बात कॉमन रही है कि कोई भी मां नहीं बनना चाहता है। जी हां, आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनको मां बनने में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं है।
कुछ नाम तो ऐसे हैं जो कि आपको काफी चौकाने वाले हैं। वैसे इंड्स्ट्री में चोटी पर रहीं माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और करिश्मा कपूर जैसी अभिनेत्रियां भी मां बन चुकी हैं लेकिन इस अदाकाराओं को ये गवारा नहीं है। आइए आपको बताते हैं उन सभी के नाम..
पारुल चौहान
टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान को भला कौन नहीं जानता है। उन्होने कई सीरियल्स में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। लेकिन वो ऐसी अदाकारा हैं जिन्होने कभी मां बनने के बारे में नहीं सोचा है। पारुल ने खुद कहा है, मुझे बच्चे काफी पसंद हैं लेकिन दूसरों के.. इसके बारे में उन्होने खुलासा किया था कि उनके पति को भी बच्चा नहीं चाहिए।
कविता कौशिक
'एफआईआर' में एक शानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाली कविता कौशिक ने भी ठान रखा है कि उनको मां नहीं बनना है। उन्होने अपनी उम्र को लेकर बच्चा ना पैदा करने की बात कही। उनका कहना है कि वो अगर 40 की उम्र में मां बनी तो उनका बच्चा 20 साल का होते होते वो बूढ़े हो चुके होंगे।
आयशा जुल्का
90 के दशक की शानदार एक्ट्रेस आयशा जुल्का इस वक्त काफी चर्चा में हैं लेकिन उन्होने भी मां नहीं बनने की ठानी हुई है। उनका कहना है कि मैं नहीं चाहती थी कि मेरा काम और सोशल लाइफ प्रभावित हो। उनका परिवार भी उनके साथ था।
अरुणा ईरानी
दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी ने भी कभी मां बनने का फैसला किया था। इस वक्त भी वो लगातार काम कर रही हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। फिल्मों के साथ साथ वो कई सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications















