..................... Vidhu Vinod Chopra got divorced twice and married Anupama Chopra for the third time, he is Ramanand Sagar step brother - Hindi Filmibeat

24 साल की उम्र में की शादी, 7 साल बाद हुआ तलाक, 3 बार दूल्हा बना ये स्टार

Vidhu Vinod Chopra, Anupama Chopra, Ramanand Sagar

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा अपनी हाल ही में रिलीज हुई 12वीं फेल फिल्म के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दे की विक्रांत मैसी स्टार और 12वीं फेल को दर्शकों द्वारा अच्छा खास रिस्पांस मिला। इस फिल्म ने तीन दिन के अंदर ही 6 करोड़ की कमाई की। विधु विनोद चोपड़ा अपने करियर के अंदर मुन्ना भाई और परिणीता जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे।

अनुपमा चोपड़ा के साथ हुए 33 साल

विधु विनोद चोपड़ा ने साल 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से शादी रचाई। 33 सालों तक दोनों ने शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली देखी। लेकिन आपको बता दें कि अनुपमा चोपड़ा के साथ में शादी करने से पहले डायरेक्ट दो बार दूल्हा बने। उनकी शादी दो बार असफल साबित हुई और कुछ सालों में ही दोनों से तलाक हो गया था।

7 साल में ही टूटी पहली शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि डायरेक्टर ने पहली बार 24 साल की उम्र में फिल्म एडिटर रेनू सलूजा के साथ में शादी रचाई। शादी के 7 साल बाद दोनों का तलाक हो गया और फिर दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली। साल 1983 में दोनों का तलाक हुआ। रेनू सलूजा से तलाक होने के बाद में कुछ साल बाद विधु विनोद चोपड़ा ने साल 1985 में शबनम सुखदेव के साथ में शादी रचाई।

रामानंद सागर से है खास कनेक्शन

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की दूसरी शादी 4 साल में ही टूट गई। दोनों का तलाक हो गया और दोनों की एक बेटी भी है। दो शादी टूटने के बाद में उनके जीवन में तीसरी बार प्यार में दस्तक दी और वह अनुपमा चोपड़ा थी। दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे। हालांकि आपको बता दें कि 12वीं फेल डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा का रामायण डायरेक्टर रामानंद सागर के साथ में भी खास रिश्ता रहा है। दोनों सौतेले भाई हुआ करते थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामानंद सागर के पिता की दूसरी पत्नी के बेटे विधु विनोद चोपड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X