जब शबाना रजा से नेहा बनी थी ये हसीना, बॉबी देओल की एक्ट्रेस ने मनोज बाजपेयी की दूसरी पत्नी बन बटोरी सुर्खियां

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नेहा अब फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। साल 2006 में मनोज बाजपेई के साथ में उन्होंने शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। बता दे कि उन्होंने होगी प्यार की जीत और फिजा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका फिल्मी करियर फ्लॉप साबित हुआ और शादी और साल 2011 में मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मी इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
लेकिन आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान कुछ साल पहले नेहा ने काफी सारे खुलासे कर दिए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मनोज बाजपेई जैसे सेलिब्रिटी की पत्नी होने की वजह से वह एक्टिंग के लिए बहुत ज्यादा पैशनेट हैं। लेकिन वह काम मांगने के लिए प्रोड्यूसर्स के आगे पीछे नहीं दौड़ सकती हैं। नेहा ने कहा कि वह चाहती है कि अच्छे ऑफर खुद चलकर उनके पास में आए।
इसी के अलावा एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने अपने नाम को बदलने को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि वह जब इंडस्ट्री में नई आई थी तो उन पर नाम बदलने का काफी ज्यादा दवा बनाया गया था। वह ऐसा कभी भी नहीं चाहती थी कि उनका असली नाम शबाना रजा से बदलकर नेहा किया जाए। लेकिन इसके बावजूद भी मजबूरन उन्हें ऐसा करना पड़ा।
नेहा ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं कभी भी नहा नहीं बनना चाहती थी, मैं हमेशा से शबाना थी। लेकिन किसी ने भी मेरी बात नहीं मानी। मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो मैं काफी ज्यादा मैच्योर थी। मुझे बहुत अच्छे से सारी चीज समझ आती थी लेकिन इस बात को अब अच्छे से समझ पा रही हूं।
नेहा ने इस पर आगे बताया कि यह बहुत ही ज्यादा दुखद था। किसी ने भी मेरी बात नहीं मानी जब मैं अपना असली नाम वापस लेना चाहती थी। लेकिन मैं अपनी पहचान खो चुकी थी और उसे प्राप्त करना चाहती थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेहा ने करीब फिल्म से डेब्यू किया था। इसी वक्त डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने एक्ट्रेस का नाम शबाना से नेहा कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications


