Vicky B'Day: पहली फिल्म से ही हिट, खरतनाक विलेन ने चौंकाया, ये हैं सबसे बड़े स्टार 10 Proof
बॉलीवुड में अपने टैलेंट के बल पर पहचान बनाने वाले एक्टर विक्की कौशल ने भले ही कुछ ही फिल्में की हों लेकिन वे ऑडिएंस को अपनी अदाकारी का दीवाना बनाने में कामयाब रहे। हाल ही में आलिया भट्ट के साथ फिल्म राजी में नजर आए विक्की आज अपना 30 जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की कौशल की पहली फिल्म यूं तो कोई और थी लेकिन बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म थी मसान.. ये वही फिल्म है जिसके बाद विक्की न सिर्फ स्टार बन गए बल्कि उन्होंने लोगों के दिलों में भी जगह बना ली।
[Race 3 ट्रेलर लॉन्च LIVE: अच्छा हुआ मैंने रेस और रेस 2 नहीं देखी है- सलमान]
विक्की दमदार एक्टिंग और गंभीर शख्सियत के लिए जाने जाते हैं। न सिर्फ सादगी भरे किरदार से ऑडिएंस को कायल कर देते हैं बल्कि रमन राघव 2.0 में खतरनाक डार्क शेड कैरेक्टर भी विक्की जबरदस्त तरीके से निभाते हैं। ऐसा शानदार काम हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि ये सुपर टैलेंटेड एक्टर इंजीनियरिंग में खुद को तलाश रहा था.. किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।

विक्की ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं। हर एक किरदार की अपनी पहचान है और इन्हीं किरदारों ने विक्की को बॉलीवुड में पहचान दिलाई है। बॉलीवुड तक पहुंचने का रास्ता विक्की के लिए कई आसान नहीं था। इंजीनियर की नौकरी छोड़ने के बाद विक्की ने जो किया वो वाकई हिम्मत वाला काम है। विक्की कौशल के जन्मदिन के मौके पर जानिए क्यों विक्की कौशल हैं आज के दौर से सबसे बेहतरीन एक्टर और जानें दिल में उतरने वाले उनके किरदार-


Click it and Unblock the Notifications