फ्रिज के अंदर बैठ जाते थे विकी कौशल, बॉलीवुड स्टार्स की बचपन की तस्वीरें, कितनों को पहचान पाए आप?
विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की एक तस्वीर डाल दी है और तब से इस तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। अब विकी कौशल को क्यूट अवतार में देखकर तो हर कोई फिसलेगा ही। इस तस्वीर में विकी कौशल फ्रिज में बैठे हैं और उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया - फ्रिज में बैठा आलू।
ये तस्वीर 1988 की है और विकी की इस तस्वीर पर उनके भाई सनी ने कमेंट किया - यार हद होती है लोगों का ध्यान खींचने की। हॉट तो तू है ही लेकिन अब क्या क्यूटनेस का खाता भी खोलेगा।

वहीं विकी कौशल के ऑन स्क्रीन भाई रणवीर सिंह ने भी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा ओए होए, फ्रिज में पड़ी आईसक्रीम! मन कर रहा है उठाकर खा लूं। गौरतलब है कि करण जौहर की तख्त में विकी कौशल और रणवीर सिंह भाईयों का किरदाप निभा रहे हैं।
विकी कौशल इस समय सातवें आसमान पर होंगे। हाल ही में उन्हें अपनी फिल्म उरी के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। वहीं उनके पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है। लेकिन फिलहाल तो उनकी ये क्यूट सी फोटो ही दर्शकों के दिल जीत रही है।
वैसे विकी ही नहीं, हर कोई बचपन में क्यूट ही होता है। आपको दिखाते हैं कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बचपन की तस्वीर -


Click it and Unblock the Notifications











