..................... Vicky Kaushal revealed that his father Sham Kaushal was insulted by his senior on the sets - Hindi Filmibeat

जब विक्की कौशल के सामने सेट पर खूब हुई पापा शाम कौशल की बेइज्जती, घर आकर मां के सामने फूट फूटकर रोए

Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Insulted By His Senior On Set

विक्की कौशल का एक्टिंग करियर उनके पापा शाम कौशल की वजह से ही शुरू हुआ. दरअसल आपको बता दें कि विक्की कौशल के पापा फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टंटमैन में से एक माने जाते हैं. आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा होगा जो उन्हें नहीं पहचानता होगा. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब सेट पर उन्हें बेइज्जत होना पड़ता था. विक्की कौशल ने अपने पापा को लेकर एक ऐसा किस्सा सुनाया और बताया कि सेट पर उन्हें बेइज्जत किया गया था जिसके बाद में वह मां के सामने आकर काफी रोए भी थे.

मां के सामने बिलखकर रोते थे विक्की कौशल के पिता

दरअसल आपको बता दें कि विक्की कौशल ने इस बारे में भी जिक्र किया कि उनके पिता ने उन्हें और उनके भाई को जीवन में आई मुश्किलों का सामना और उनसे लड़ कर आगे बढ़ाना बहुत ही बखूबी सिखाया है. एक्टर ने बताया कि वह अपने पिता की ही वजह से आज इमोशनली बहुत ही स्ट्रांग है. विक्की कौशल ने We Are Yuvaa के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया जहां पर उन्होंने बताया कि जब पापा अपसेट हुआ करते थे तो मां के सामने आकर रोते थे. लेकिन अपने दोनों बच्चों को उन्होंने हमेशा मजबूत रहने के लिए कहा.

शाम कौशल को सेट पर सीनियर ने किया था बेज़्ज़त

विक्की कौशल ने इंटरव्यू में बताया कि शाम कौशल को सेट पर बेइज्जत किया गया था. एक्टर ने कहा कि "उन्होंने हमको इमोशनली मजबूत बनाने की काफी कोशिश की है. हमेशा वह हमें खुलकर बताते थे कि मुझे आज सेट पर काफी बेइज्जत किया गया और मैं वहां से वापस लौट आया. उन्होंने हमें यह भी बताया कि वह हमारी मां के सामने रोए थे. बचपन में वह हमें यह सब बताया करते थे और मां भी बताती रहती थी कि आज ऐसा हुआ तब वैसा हुआ और किसी सीनियर ने उनको सबके सामने सेट पर डांट दिया. उस वक्त वह सिर्फ एक स्टंटमैन थे. वह घर पर वापस आकर रोने लग जाते थे. यह सब बातें हमसे कभी छुपी नहीं गई और पापा हमारे सामने भी रोते थे.

विक्की कौशल ने खेलते वक़्त खाई है मिट्टी

शाम कौशल ने अपने दोनों बेटों को बहुत ही जरूरी सलाह भी दी हैं. दरअसल विक्की कौशल ने यह बताया कि "वह बच्चों से कहते थे कि वक्त हमेशा तुम्हारे अनुसार नहीं चलता है, ज्यादातर वक्त तुम्हारे खिलाफ होगा और इसे ही जिंदगी कहा जाता है. जब हम गिरते हैं तो हमें उठाया नहीं जाता है. वह मां से कहा करते थे कि बच्चा गिरा है तो खुद उठ जाएगा. यहां तक कि हमने मिट्टी खाई है, इसमें कभी कोई रोक-टोक नहीं की गई."

Read more about: vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X