राजकुमार राव नहीं 'स्त्री' के लिए ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, फ़िल्म ब्लॉकबस्टर होते ही हुआ पछतावा

Vicky Kaushal Rejected Stree: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। दरअसल 2018 में रिलीज हुई स्त्री फिल्म का यह सीक्वल है और बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए राजकुमार राव ओरिजिनल चॉइस नहीं हुआ करते थे।
दरअसल आपको बता दें कि स्त्री 2 फिल्म ने 550 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। लेकिन अगर विक्की कौशल इस फिल्म को रिजेक्ट ना करते तो मेन हीरो वही होते।
जी हां, आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार राव से पहले स्त्री फिल्म का ऑफर विक्की कौशल के लिए गया था। एक्टर ने इस बात का खुलासा खुद किया और कहा कि उन्हें स्त्री फिल्म को इनकार करने का पछतावा है।
Vogue BFFs के साथ में बातचीत के दौरान विक्की कौशल से जब सवाल किया गया कि कोई ऐसी फिल्म है जिसको छोड़ने का आपको पछतावा है क्योंकि वह बड़ी हिट साबित हुई हो?
इस पर विक्की ने जवाब देते हुए कहा कि हां, स्त्री। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि क्योंकि उस समय मैं मनमर्जियां फिल्म कर रहा था। बता दे कि अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में विक्की के ब्लू हेयर लुक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई। साथ ही उनके काम की भी खूब सराहना की गई।
हालांकि विक्की की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। इतना ही नहीं विक्की की रिजेक्ट की गई फिल्म स्त्री ने 123 करोड़ की कमाई कर ली थी। साथ ही साथ आपको बता दें कि राजकुमार राव के करियर की यह सबसे बड़ी हिट भी साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications