..................... Vicky Kaushal Proposed Katrina Kaif In First Meeting In Award Show Video Viral - Hindi Filmibeat

जब पहली मुलाक़ात में ही Katrina Kaif पर लट्टू हो गए थे Vicky Kaushal, भरी महफ़िल में पूछा- मुझसे शादी करोगी?

Vicky Kaushal Proposed Katrina Kaif In First Meeting

Vicky Kaushal Proposed Katrina Kaif In First Meeting: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी अभी के समय पर काफी ज्यादा पसंद की जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक बहुत ही शानदार तरीके से शादी की थी। हालांकि शादी से पहले तक इस बात के अफवाह तो थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रही है लेकिन दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी।

लेकिन अब इसी बीच कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान का है। जहां पर स्टेज पर कैटरीना कैफ अवार्ड लेने के लिए पहुंचती है तो विक्की कौशल उनसे सवाल करने लगते हैं।

इस वीडियो में पहले विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को कहा कि "मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ कर उससे शादी क्यों नहीं कर लेती हैं।" कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की बात सुनते ही मुस्कुराना शुरू कर दिया और वह शरमा जाती हैं। विक्की ने आगे कहा कि "शादी का सीजन चल रहा था तो मुझे लगा कि आपका भी मन कर रहा होगा तो मैंने कहा पूछ लेता हूं।"

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल से पूछती है कि क्या? इस पर दोनों एक दूसरे को पहले तो देखने लग जाते हैं और फिर विक्की कौशल गाना गाने लगते हैं कि मुझसे शादी करोगी...। यह गाना सुनते ही कैटरीना कैफ शरमा जाती हैं और वहां पर मौजूद लोग भी खूब हंसने लगते हैं।

अब लगातार इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इन दोनों की जोड़ी पूरी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है किदिल से मांगो तो सब कुछ मिल जाता है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह मजाक नहीं था बल्कि ये हाथ धोकर कैटरीना के पीछे पड़ा था।

Read more about: vicky kaushal katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X