Katrina Kaif: इनवाइट करके भी विराट-अनुष्का के साथ विकी-कैटरीना ने नहीं किया डिनर

Vicky Katrina virat anushka

कहा जाता है बॉलीवुड में दो हीरोइनें कभी दोस्त नहीं हो सकती हैं। बॉलीवुड के एक्टर्स के बीच की दोस्ती सिर्फ दिखावा होती है। लेकिन कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जो सालों पुरानी इन रटी-रटाई बातों को झूठलाते हैं। ऐसी ही दो दोस्तों की जोड़ी है कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा। दोनों ना सिर्फ काफी अच्छी दोस्त हैं, बल्कि पब्लिक इवेंट में भी कई बार कैटरीना कैफ को अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए भी देखा गया है। बता दें, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने साथ में दो फिल्में भी थी और दोनों फिल्मों में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। दोनों ने 2012 में 'जब तक है जान' और 2018 में फिल्म 'जीरो' में साथ में काम किया है। अब दोनों पड़ोसी भी हैं। इसी नाते कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को डिनर पर इनवाइट किया था। अनुष्का और विराट ने विकी-कैट का इंविटेशन एक्सेप्ट भी कर लिया था लेकिन कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ डिनर नहीं किया। आइए आपको इसी वजह बताते हैं...

विराट-अनुष्का को नियमों में रहना पसंद : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में कहा जाता है कि दोनों में ना सिर्फ बेपनाह प्यार है बल्कि दोनों की आदतें भी एक-दूसरे से काफी ज्यादा एक जैसी ही हैं। दोनों में से कोई भी ना तो पार्टियों में जाना पसंद करता है और ना ही किसी को देर रात तक जागना पसंद है। इसलिए बॉलीवुड की पार्टियों में भी अनुष्का शर्मा काफी कम ही नजर आती हैं। दोनों को शाम को 6 बजे डिनर करने के बाद रात को 9.30 बजे तक सो जाने की आदत है। पड़ोसी विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को डिनर पर इनवाइट किया तो दोनों मना नहीं कर सकें। लेकिन अनुष्का ने अपनी दोस्त कैटरीना को अपनी दिनचर्या के बारे में पहले ही बता दिया था।

साथ नहीं कर सकें डिनर : हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने उस शाम का जिक्र किया। अनुष्का ने कहा, "जब कैटरीना और विकी ने हमें डिनर पर इनवाइट किया तो मैंने उनसे हमारी आदतों के बारे में बता दिया था। लेकिन उनसे यह भी कहा था कि तुम लोगों के लिए उस दिन हम 7-7.30 बजे डिनर करेंगे। लेकिन जल्दी वहां से निकल आएंगे।" अनुष्का की इस बात का कैटरीना ने मुस्कुराते हुए जवाब भी दिया था। कैटरीना ने मजाकिया लहजे में अनुष्का से कहा, "ठीक है तुम और विराट डिनर करना, मैं और विकी नाश्ता कर लेंगे।" इसके बाद फोन पर ही दोनों सहेलियां ठहाका मारकर हंस पड़ी थी। इसी वजह से विकी -कैट ने डिनर पर विरुष्का को इनवाइट करने के बावजूद साथ में डिनर नहीं कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X