विक्की जैन की मां नहीं पीती ऐसा-वैसा पानी, गोरेगांव के कुएं से आता है रंजना जैन के लिए पीने का पानी

Vicky Jain mother

बिग बॉस 17 में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे। विक्की जैन ने शो के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उनके घर में बहुत ही धार्मिक माहौल रहता है। उनकी मां ने कभी भी आलू, लहसुन और प्याज को चखा तक नहीं है। यहां तक की विक्की जैन ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही इसको नहीं खाया और कभी भी आगे खाएंगी भी नहीं।

विक्की जैन ने इस बात का खुलासा करते हुए आगे बताया कि मेरे माता-पिता सूर्यास्त होने के बाद में खाना तो दूर की बात है पानी तक नहीं पीते हैं। बचपन से आज तक वह यही करते आ रहे हैं। जब मेरे पिता 40 साल के थे तो उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लिया। इस बात को सुनते ही भारती सिंह ने कहा कि यह तो पूरी तरीके से तपस्या है। उनके पति हर्ष ने कहा कि रोज सूर्यास्त के बाद में पानी और खाना नहीं।

विक्की जैन ने आगे यह भी बताया कि उनके घर में यह नियम है कि एक बार अगर जो खाना परोस दिया उसी को खाना पड़ेगा। जैन धर्म में बहुत सारे नियम बताए जाते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में विक्की जैन की मां रंजना जैन महारानी की तरह कुर्सी पर बैठी हुई नजर आई और इसके बारे में उन्होंने कुछ बातें भी बताई थी।

विक्की जैन ने यह बताया कि जब किसी भी मंदिर की स्थापना की जाती है तो प्राण प्रतिष्ठा तब होती है। जैन धर्म में इसका 5 दिन का फंक्शन रहता है। इसे पंचकल्याणक महोत्सव भी कहा जाता है। मेरे माता-पिता उस कार्यक्रम में भगवान के माता-पिता का कैरेक्टरनिभा रहे थे। अंकिता लोखंडे ने यह भी बताया कि वह इसीलिए प्रेग्नेंट नजर आ रही थी क्योंकि भगवान को जन्म देने वाली थी। वह गोद भराई की रस्म निभाई गई थी।

अंकिता लोखंडे ने इस पर आगे बताया कि उन्होंने वहां पर एक त्याग ले लिया था कि अब वह कभी भी कलर्ड कपड़े नहीं पहनेंगी और हमेशा वाइट साड़ी ही पहनेगी। मम्मी जब बिग बॉस के घर पर आई थी तो उन्होंने ना तो खाना खाया और ना पानी पिया। वह बोरिंग वाटर नहीं पीती है। उन्हें या तो कुएं का पानी या फिर नदियों का पानी चाहिए होता है। जब वह मुंबई आते हैं तो गोरेगांव में एक कुआं है और उनके लिए वहां से पानी लाया जाता है। इसी वजह से माता-पिता कभी भी आज तक विदेश घूमने नहीं गए और इसी वजह से हमने बाहर शादी नहीं की।

More from Filmibeat

Read more about: ankita lokhande vicky jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X