विक्की जैन की भाभी रेशु जैन की खूबसूरती के आगे अंकिता लोखंडे पड़ जाती है फीकी, फैंस बोले- ये अगर शो में...

अंकिता लोखंडे टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इन दिनों वह बिग बॉस 17 में नजर आ रही है। बिग बॉस के घर में उन्हें उनके पति विक्की जैन के साथ में देखा गया था। हालांकि दोनों के बीच शो में काफी विवाद हुआ और बात तलाक तक पहुंच गई थी। लेकिन विक्की जैन के एलिमिनेट होने के बाद सब कुछ ठीक हो गया और बाहर जाने के बाद वह अंकिता के लिए दुआ करने लगे।
लेकिन आज हम आपको अंकिता लोखंडे के बारे में नहीं बल्कि विक्की जैन की भाभी और उनकी जेठानी रेशु जैन के बारे में बताने वाले हैं। रेशु जैन को बिग बॉस के घर में सिर्फ 30 मिनट के लिए देखा गया था। लेकिन वह अंकित की 3 महीने की जर्नी पर पूरी तरीके से भारी पड़ गई। इस दौरान उन्हें काफी सिंपल लुक में देखा गया और हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी।
शो के दौरान सलमान खान के सवाल पर रेशु जैन अपनी सास और अंकिता लोखंडे का बचाव करती नजर आई। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि वह बहुत ही सुंदर है और इसी के अलावा वह काफी समझदार भी है। ऐसा इसीलिए क्योंकि जिस तरीके से उन्होंने अपनी सास और देवरानी का बचाव किया कोई भी बहू अपने घर को बचाने के लिए इसी तरीके से समझदारी को दर्शाती है।
रेशु जैन के लंबे लंबे बाल और बड़ी-बड़ी आंखें होने के अलावा उनका खूबसूरत चेहरा हर किसी को काफी पसंद आया। अक्सर उनकी सोशल मीडिया पर भी तस्वीर वायरल होती हुई नजर आती है। लेकिन अब बिग बॉस के अगले सीजन में लोग उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर देखना चाहते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर रेशु जैन को क्लासी बताया तो वही अंकिता लोखंडे को क्लासलैस बता दिया।


Click it and Unblock the Notifications