आखिर किसके नाम का मांग में सिन्दूर भरती थीं लता मंगेशकर, एक्ट्रेस तबस्सुम ने बताया नाम

स्वर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध लता मंगेशकर का 6 फरवरी साल 2022 में निधन हो गया। 8 जनवरी को उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज हो रहा था। लेकिन 6 फरवरी को मल्टी ऑर्गन फैलियर की वजह से उन्होंने अपना देह त्याग दिया। लता मंगेशकर के जाने के बाद में बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।
तबस्सुम ने लता मंगेशकर को लेकर सुनाएकई किस्से
लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। दरअसल उन्होंने ईटाइम्स के साथ में बातचीत के दौरान लता मंगेशकर से जुड़े हुए कई किस्सों के बारे में बताया और यह भी बताया कि उनके जैसा कोई नहीं होगा। तबस्सुम ने यह भी बताया कि लता मंगेशकर को मजाक मस्ती करना काफी ज्यादा पसंद था।
शादी न होने के बावजूद क्यों लगाती थी लता मंगेशकर सिंदूर
इसी इंटरव्यू के दौरान तबस्सुम ने इस बात का भी खुलासा किया कि लता मंगेशकर सिंदूर क्यों लगाती थी और किसके नाम का लगाती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "मैंने उनके साथ स्टेज पर कई सारे इंटरव्यू किया लेकिन कभी भी टीवी पर उनका इंटरव्यू लेने का मौका नहीं मिल पाया।" लता मंगेशकर को लेकर हर किसी को पता है कि उन्होंने कभी शादी नहीं की थी। लेकिन इस पर तबस्सुम ने कहा कि मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं एक बार उनसे पूछ लिया था कि शादीशुदा न होने के बावजूद भी आप सिंदूर क्यों लगती हो? जिस पर लता मंगेशकर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि "यह सिंदूर संगीत के नाम का है।" दरअसल लता मंगेशकर के लिए संगीत ही सब कुछ था।
विभिन्न भाषाओं में 30 हज़ार से ज्यादा गए गाने
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ। वह दीनानाथ मंगेशकर की सबसे बड़ी बेटी थी। लता मंगेशकर के बाद में उनकी बहन मीना, आशा और उषा भी हुए। इसके बाद में उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर का जन्म हुआ। उनके सभी भाई बहन सिंगर और म्यूजिशियन है। लता मंगेशकर ने तकरीबन 30000 से भी ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। वह भारत की सबसे प्रसिद्ध और सबसे सम्मानित गायिकाओं में से एक मानी गई। संगीत की शिक्षा उन्हें पिता से मिली।


Click it and Unblock the Notifications











