#RIP - नहीं रहे सीनियर एक्टर ओम पुरी..स्टार्स ने जताया शोक
सीनियर और टैलेंटेड एक्टर ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बॉलीवुड अचानक हुई उनकी मृत्यू पर शोक जता रहा है।
बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और सीनियर एक्टर ओम पुरी का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे। ओमपुरी न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया।
[SAD: नहीं रहे वेटेरन अभिनेता ओम पुरी.. दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन]
जब से ओम पुरी की की अचानक हुई मृत्यु की खबर आई है किसी को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ओम पुरी की अचानक हुई मौत से काफी सदमे में हैं। करण जौहर, अनुपम खेर सहित कई स्टार्स ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।


Click it and Unblock the Notifications