'वीराना' की दूध सी सफेद हसीना का दीवाना था दाऊद इब्राहिम, रातों-रात हुई थी गायब, सालों बाद अब हुईं स्पॉट
Veerana Actress: बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है कि कोई एक फिल्म किसी कलाकार को रातों-रात मशहूर बना देती है, लेकिन कुछ ही समय बाद वही कलाकार लोगों की नजरों से गायब हो जाता है। ऐसी ही कहानी है फिल्म 'वीराना' से मशहूर हुई अभिनेत्री जैस्मीन धुन्ना की। साल 1988 में आई इस हॉरर फिल्म में जैस्मीन के किरदार ने लोगों को डरा भी दिया और उनका दीवाना भी बना दिया। सबको लगा था कि उनका फिल्मी करियर लंबा चलेगा, लेकिन अचानक वे फिल्मों से दूर हो गईं।

कई सालों तक लोग यही सोचते रहे कि आखिर जैस्मीन कहां चली गईं। उनकी जिंदगी को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं। अब इतने समय बाद जब वे फिर से नजर आई हैं, तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि कभी अंडरवर्ल्ड से जुड़े किस्सों की वजह से वे लाइमलाइट से दूर हो गई थीं।
'वीराना' की भूतनी जिसने सबको याद रह गई
रामसे ब्रदर्स की फिल्म 'वीराना' आज भी हॉरर फिल्मों की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म जितनी अपने डरावने सीन के लिए जानी जाती है, उतनी ही जैस्मीन की खूबसूरती और उनकी एक्टिंग के लिए भी याद की जाती है। उनका चेहरा, चाल-ढाल और मासूमियत के साथ डर का अंदाज लोगों के दिल में बस गया था।
जैस्मीन ने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले कुछ फिल्मों में छोटे रोल किए, लेकिन 'वीराना' से उन्हें असली पहचान मिली। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी हिट फिल्म के बाद भी वे अचानक फिल्मों से गायब हो गईं।
कई साल बाद फिर दिखीं जैस्मीन
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। उम्र बढ़ने के बाद भी वे सादगी भरे अंदाज में अच्छी लग रही थीं। नीली जींस और फूलों वाली शर्ट में वे काफी आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। सालों बाद उन्हें देखकर लोग पुरानी यादों में खो गए। उनके चेहरे की चमक और आंखों की खूबसूरती आज भी वैसी ही लग रही थी।
आखिर कहां थीं जैस्मीन?
जैस्मीन की जिंदगी के बारे में ज्यादा साफ जानकारी आज भी नहीं है। एक पुराने इंटरव्यू में निर्देशक श्याम रामसे ने बताया था कि वे मुंबई में ही रहती हैं और मां के गुजर जाने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कभी 'वीराना' का दूसरा भाग बना, तो वे जैस्मीन को फिर से लेना चाहेंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता हेमंत बिरजे का कहना है कि जैस्मीन अब अमेरिका में रहती हैं और वहां अपना बिजनेस संभाल रही हैं।
जैस्मीन को लेकर फैलीं कई बातें
जैस्मीन के अचानक फिल्मों से दूर होने को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं। कुछ लोगों का कहना था कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े नाम की वजह से वे डर गई थीं और खुद को सुरक्षित रखने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि जैस्मीन ने कभी इन बातों पर खुलकर कुछ नहीं कहा।


Click it and Unblock the Notifications











