..................... Veena Malik had a relationship with a Pakistani cricketer told the real man veena mailk asli mard - Hindi Filmibeat

वीना मलिक का था पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रिलेशन, कहती थी असली मर्द

Veena Malik

वैसे तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटरों के साथ सामने आता रहता है, लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी भी है जिन्होंने मोहम्मद आसिफ की तारीफ में कसीदे गढ़े थे. नाम है वीना मलिक. वीना मलिक ने एक इंटरव्यू में मोहम्मद आसिफ को असली मर्द बताया था. मोहम्मद आसिफ के साथ वीना मलिक का नाम काफी लंबे समय तक चर्चा का विषय बना था.

वीना मलिक भारत में रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में नजर आ चुकी है. एक बार वीना ने इंटरव्यू में बताया था कि आसिफ के साथ बिताए गए प्राइवेट लम्हे उनके लिए काफी यादगार रहे हैं. वीना ने कहा था कि एक रात आसिफ ने उनके पैरों की मसाज की थी, जो काफी शानदार रही थी. वीना ने आगे बताया कि आसिफ क्रिकेट की बजाय पांव के मसाज करने की कला में ज्यादा माहिर है. मोहम्मद आसिफ मेरे लिए असली मर्द है,मैं खासतौर पर उन लम्हों को याद करती हूं जब आसिफ मेरे साथ थे.

दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ 2010 में एक स्पॉट फिक्सिंग के केस में फंसे थे. 'न्यूज़ ऑफ़ वर्ल्ड' के रिपोर्टर ने स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया था कि पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों ने सट्टेबाज मजहर माजिद के साथ मिलकर स्पॉट फिक्सिंग की थी और सारी बातें कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें तय हुआ था कि आसिफ मैच में नो बॉल फेंकने के आरोपी क्रिकेटरों ने इसके लिए मोटी रकम ली थी.

टेस्ट मैच में कप्तान सलमान बट्ट के इशारे पर मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर ने 1 और 2 नो बॉल फेंकी थी, तीनों को फिक्सिंग के दोष में पाकिस्तान टीम ने बैन कर दिया था. 5 साल के निलंबन के बाद आसिफ और बट्ट को जेल की सजा सुनाई गई थी. मोहम्मद आमिर को भी लगभग आधे साल तक हवालात में रहना पड़ा था. इस पूरी घटना के बाद वीना मलिक ने आसिफ के साथ रिश्ते तोड़ लिए थे.

Read more about: veena malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X