प्रॉपर्टी के पीछे मां की कर डाली हत्या, इस एक्ट्रेस के बेटे ने नदी में बहाया शव और फिर...

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री वीणा कपूर काफी ज्यादा फेमस हुआ करती थी. लेकिन आपको बता दें कि उनका शव नदी में मिला और हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उनकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं के बेटे ने कर दी थी. प्रॉपर्टी के पीछे वीणा कपूर को बेटे ने ही मौत के घाट उतार दिया और शव को नदी में फेंक डाला. तो चलिए जानते हैं पूरा मामला...
74 साल की उम्र में वीणा का किया मर्डर
74 साल की वीणा कपूर के मर्डर की खबर आने के बाद में पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया था. बता दें कि वीणा कपूर ने बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों में ही काफी नाम कमाया और साथ ही साथ एक्ट्रेस नीलू कोहली ने भी उनके निधन पर काफी दुख जाहिर किया. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि "वीणा अब बहुत अच्छा डीजर्व करती थी. मेरा दिल पूरी तरह टूट गया है. मैं क्या बोलूं मुझे शब्द तक नहीं मिल रहे हैं. मुझे पूरी तरीके से उम्मीद है कि कई सालों के संघर्ष के बाद में अब आप को शांति मिलेगी."
बेटे से प्रॉपर्टी को लेकर हुई बहस
वीणा कपूर के दो बेटे हैं और एक अमेरिका में रहता है. उनका एक बेटा मुंबई के जुहू में रहता है और वह अपने छोटे बेटे के साथ ही रहा करती थी. लेकिन आपको बता दें कि सचिन कपूर की अपनी मां वीणा के साथ में प्रॉपर्टी को लेकर अनबन हो गई और यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा. बताया गया कि जिस दिन वीणा की हत्या हुई उसी दिन उनकी अपने बेटे के साथ में भी बहस हो गई थी. जिस वजह से सचिन ने अपनी मां के सिर पर बैठ मार दिया. जिसके बाद में उन्होंने अपने नौकर की सहायता से उन्हें नदी में फेंक दिया.
बड़े बेटे ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि काफी लंबे वक्त से अमेरिका में रह रहे वीणा कपूर के बड़े बेटे अपनी मां से बातचीत करना चाहते थे. लेकिन उनकी मां का फोन लग नहीं पा रहा था तो इसी वजह से उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. तब जाकर यह मामला सामने निकल कर आया और पुलिस ने आरोपी और उनके साथी को भी गिरफ्तार किया.


Click it and Unblock the Notifications