कीमती शादी के बेशकीमती तोहफे.. वरुण तेज ने दुल्हनिया को दिया ये गिफ्ट, पवन कल्याण ने दिया करोड़ों का सरप्राइज

varun tej, lavanya tripathi

वरुण तेज कोनिडेला और लावण्य त्रिपाठी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। 1 नवंबर साल 2023 को बोर्गो सेन पैलेस रिजॉर्ट, टस्कनी, इटली में उन्होंने शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। दोनों को फैंस द्वारा भी काफी प्यार मिल रहा है। लेकिन अब हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार इस शादीशुदा जोड़े को मिलने वाले महंगे तोहफे के बारे में खुलासा हुआ।

पवन कल्याण ने कपल को दिया बेहद महंगा गिफ्ट

न्यूज़18 की एक रिपोर्ट की माने तो वरुण तेज के चाचा यानी कि पवन कल्याण ने दोनों को एक बहुत ही महंगा तोहफा दिया है। खबरों के अनुसार लावण्या और वरुण को पवन कल्याण की तरफ से एक महंगी कार गिफ्ट की गई है। इसकी कीमत को तकरीबन 5 करोड़ का बताया जा रहा है।

वरुण तेज ने भी अपनी दुल्हनिया को दिया डायमंड का हार

वरुण तेज और लावण्य त्रिपाठी को इस समय फ्रेंड्स द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। दोनों की शादी और उससे पहले के समारोह की तस्वीरें भी खूब वायरल होती हुई नजर आ रही है। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इसी के अलावा वरुण तेज ने अपनी पत्नी लावण्य त्रिपाठी को शादी के गिफ्ट में क्या दिया यह भी जानना काफी दिलचस्प है। दरअसल वरुण ने अपनी पत्नी को 2 करोड़ का डायमंड का सेट दिया है। कुछ खबरों के अनुसार, लावण्य त्रिपाठी की कांजीवरम शादी की साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। जिसकी कीमत 10 लाख तक बताई जा रही है।

शादी के बंधन में बंधे वरुण तेज और लावण्य त्रिपाठी

वरुण तेज और लावण्य त्रिपाठी ने 9 जून साल 2023 में सगाई की थी और इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। लेकिन आखिरकार इस खूबसूरत जोड़ी ने शादी रचा ही ली। इसी के अलावा दोनों ने 5 नवंबर 2023 को हैदराबाद मे एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी है।

More from Filmibeat

Read more about: varun tej lavanya tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X