वरुण धवन से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, दादासाहेब फाल्के अवार्ड में किसने क्या पहना!

दादासाहेब फाल्के अवार्ड समारोह आयोजित हुई तो ऐसा लगा मानों सितारे जमीन पर उतर आए हैं। रेखा से लेकर आलिया भट्ट और वरुण धवन से लेकर दुल्कर सलमान तक...हर कोई इस समारोह में चार चांद लगाने पहुंचा था। कोई फिल्मी पार्टी हो और वहां सेलिब्रिटिज के आउटफिट और उनका लुक किसी का ध्यान अपनी तरफ ना खींचे, ऐसा नहीं हो सकता है। बॉलीवुड सेलेब्स के लुक ने महफिल ही लुट ली है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लुक काफी वायरल भी हुए हैं। आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और रणबीर कपूर को 'ब्रह्मास्त्र' के लिए बेस्ट एक्टर एंड एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। वहीं टेलीविजन सीरिज में बेस्ट एक्टर का अवार्ड 'फना' के लिए जैन इमाम और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड 'नागिन' के लिए तेजस्वी प्रकाश को मिला।
आइए आपको बताते हैं दादासाहेब अवार्ड में किस सेलिब्रिटी ने अपने लुक से महफिल लूट लिया :

रेखा :
इस लिस्ट की शुरुआत एवरग्रीन ब्यूटी रेखा से करते हैं। हमेशा की तरह रेखा ने अवार्ड फंक्शन के लिए साड़ी को ही चुना था। रेखा ने हमेशा की तरह सफेद और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मरुन कलर की लिपस्टिक, जड़ाऊं के झुमके और बालों में सफेद फूलों का गजरा सजाया था। अपने इस लुक में रेखा बेहद ग्लैमरस लग रही थी।

वरुण धवन :
दादा साहेब फाल्के अवार्ड में वरुण धवन ने मेन इन ब्लैक वाला लुक अपनाया था। अपनी फिल्म 'भेड़िया' के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने वाले वरुण धवन ने ब्लैक कलर के ब्लेजर के साथ फिटेड ब्लैक पैंट और शियर ब्लैक शर्ट पहना था। वरुण ब्लैक कलर के इस सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

विद्या बालन :
दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए इस बार विद्या बालन ने साड़ी छोड़कर लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने डीप नेक रिविलिंग चोली और केप को पेयर किया था। एमरल्ड ग्रीन कलर के इस लहंगे में विद्या प्यारी तो लग रही थी लेकिन उनके लुक में कुछ नयापन नहीं था।

आलिया भट्ट :
अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली आलिया भट्ट का लुक इस अवार्ड फंक्शन में काफी अलग था। आलिया भट्ट ने सफेद रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया था जिसमें लेसवर्क किया हुआ था। आलिया ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा था।

तेजस्वी प्रकाश :
तेजस्वी प्रकाश ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड के रेड कार्पेट पर एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को टीमअप किया था। इसके साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक और कर्ली हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।

दुल्कर सलमान :
दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए दुल्कर सलमान ने ब्लैक कलर का बंद गला ब्लेजर चुना था जिसमें वह बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











