..................... Varun dhawan to anushka sharma these b town stars faced strange and rare disease - Hindi Filmibeat

वरुण धवन से लेकर अनुष्का शर्मा तक... इन स्टार्स को हुई थी अजीब बीमारी, किसी का खोया बैलेंस तो किसी की गई आवाज़

hrithik Roshan Samantha Ruth Prabhu Varun Dhawan Anushka Sharma

These B-Town Celebs Faced Rare Disease: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार ऐसे हैं जो कि अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। इस लिस्ट में अनिल कपूर का भी नाम शामिल है, जो कि 67 की उम्र में भी काफी यंग नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अजीबोगरीब बीमारी का सामना किया। इस लिस्ट में वरुण धवन से लेकर ऋतिक रोशन और सामंथा रुथ प्रभु का भी नाम शामिल है।

वरुण धवन

वरुण धवन बॉलीवुड के एक डैशिंग एक्टर माने जाते हैं और आपको बता दें कि उनको भी एक अजीबोगरीब बीमारी हो गई थी। फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें वेस्टीब्युलर हाइपोफंक्शन नाम की एक बीमारी हुई थी और इसमें इंसान अपने शरीर का बैलेंस को देता है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह भी एक वक्त पर रेयर बीमारी स्कोलियोसिस के शिकार हो चुके हैं और इसमें इंसान को बोलने में दिक्कत होती है। हालांकि अब एक्टर को ऐसी कोई परेशानी नहीं है।

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड से लेकर साउथ में अपनी एक्टिंग के चलते काफी फेमस है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें मायोसिटिस नाम की एक अजीब बीमारी है और इसमें मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। जिससे कि काफी दर्द होता है और इस के चलते सांस लेने में भी समस्या होती है।

सलमान खान

सलमान खान अपनी फिटनेस का वैसे तो बहुत ध्यान रखते हैं। लेकिन उन्हें भी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी हो गई थी। इस बीमारी के चलते चेहरे में काफी दर्द होता है। इस बीमारी को सुसाइड डिजीज भी कहते हैं। दरअसल इस बीमारी से परेशान होकर कई सारे मैरिज सुसाइड करने का सोचते हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें बल्जिंग डिस्क नाम की समस्या हो गई थी। इस बीमारी के चलते व्यक्ति बहुत ज्यादा समय तक बैठ नहीं पता और उसकी कमर में भी दर्द होता है।

यामी गौतम

यामी गौतम इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई आर्टिकल 370 फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि जल्दी ही वह मान भी बनने वाली है। लेकिन यामी गौतम को एक अजीब सी स्किन प्रॉब्लम हो गई थी। दरअसल उन्हें केराटोसिस-पिलारिस नाम की एक अजीबोगरीब बीमारी हो गई थी और इसमें स्किन काफी ड्राई हो जाती है। जिससे कि छोटे-छोटे बम्पस आने लग जाते हैं और कई बार कुछ एरिया बहुत ज्यादा ड्राई हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X