जब वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर को भरे शो में किया था किस, बोले- मैं उसे बेझिझक किस कर सकता हूं...

Varun Dhawan And Shraddha Kapoor Kissing: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। लेकिन जब वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ में शादी की तो शायद श्रद्धा कपूर के फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि आपको बता दें कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर बचपन से काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और आज भी कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर के साथ में ABCD 2 और स्ट्रीट डांसर 3D जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं इन फिल्मों के आने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा भी होने लगी थी। तब वरुण धवन ने अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए कहा था कि "मैं श्रद्धा कपूर को बिना झिझक के किस कर सकता हूं।"
श्रद्धा कपूर ने भी इस पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वरुण ने ऐसा इसीलिए कहा क्योंकि उनके बीच में कंफर्ट लेवल काफी अच्छा है। उन्होंने और वरुण ने साथ में किसिंग सीन शूट नहीं किया। श्रद्धा कपूर ने वरुण के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की और कहा कि दोनों पहले बहुत अच्छे दोस्त हैं और बाद में को-स्टार है। अगर वह वरुण को किस करती है तो उन्हें हंसी आ जाएगी।
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि श्रद्धा बचपन से ही वरुण को काफी पसंद करती हैं और एक बार वरुण को उन्होंने प्रपोज भी किया था। हालांकि एक्टर ने तब मना कर दिया था। वरुण ने साल 2019 में एक शो के दौरान श्रद्धा को लेकर कहा था कि कई साल पहले मुझे श्रद्धा पर क्रश था। "वह किसी के लिए आरोही है या फिर विनी है, लेकिन मेरी वह श्रद्धा है।"
शो के दौरान वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर को गुलाब दिया था और एक किस भी किया था। ऐसा करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि "मैं बहुत वक्त से तुम्हें फूल देना चाहता था पर दे नहीं पाया।" हालांकि अब वरुण धवन, नताशा दलाल से शादी कर चुके हैं और जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। श्रद्धा कपूर अभी सिंगल है और उनका नाम राहुल मोदी से जोड़ा गया। खबरों के अनुसार जल्दी ही वह रिलेशनशिप को पब्लिक कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications