ये हैं यारों के यार...बॉलीवुड का हर एक्टर से पटती है इनकी!
वरूण धवन एक ऐसे स्टार हैं जो आते ही ये दिखा दिए कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं खासकर पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में हबी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया।फिल्म के बाद उन्होंने बदलापुर, हंपटी शर्मा की दुल्हनिया, दिलवाले सहित कई औरभी फिल्में की जिसमें उनकी काफी तारीफ हुई। वरूण आज अपना जन्मदिन मना रहे है और आज वो 29 साल के हो गए।
[#Very smart - बीवी का अफयेर हो या अपना..हमेशा बेगुनाह होते हैं ऋतिक!]
वरूण धवन को वैसे तो बॉलीवुड का दूसरा गोविंदा कहा जाता है खासकर उनके डांस और कॉमेडी करने के तरीके को लेकर। उनकी स्माइल और लुक्स भी काफी प्यारी हैं जिस वजह से लड़कियों में भी उनकी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है।
अगर पॉपुलैरिटी की बात की जाए तो वरूण की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड में भी कम नहीं हैं। वरूण उन चुनिंदा एक्टर्स में से आते हैं जिनकी बॉलीवुड में दोस्तो की लंबी लिस्ट है। जी हां वरूण धवन और अर्जुन कपूर बहुत अच्छे दोस्त हैं ये तो सभी जानते हैं।
लेकिन अर्जुन के अलावा भी उनके दोस्तों की लिस्ट लंबी है। आप भी देखिए जरा


Click it and Unblock the Notifications