शानदार जोड़ी..परफेक्ट केमेस्ट्री..एक कूल तो दूसरा हॉट..!
कभी अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राह्म तो कभी अक्षय कुमार और जॉन अब्राह्म को हमने फिल्मों में साथ में देखा। जॉन अब्राह्म हर एक्टर के साथ फिल्मों में बहुत अच्छे लगे। न्यूयार्क में भी उनको और नील नितिन मुकेश को साथ में पसंद किया गया था।
[चाय के लिए दुध नहीं ही तो ये खरीद लाए थे भैंस..एक सुपरस्टार की कहानी!]
एक बार फिर जॉन अब्राह्म ढिशुम में वरूण धवन के साथ दिखेंगे। वरूण धवन और जॉन अब्राह्म इसके पहले कभी साथ में नहीं दिखे लेकिन ट्रेलर से ही समझ में आ गया की दोनों फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं।

बॉलीवुड में ब्रोमांस को लोग देखना पसंद करते हैं। दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलता है। एक तरफ जॉन अब्राह्म हॉट हैं तो वरूण धवन उतने ही क्यूट। दोनों को साथ में देखने में मजा तो आएगा ही। दिलवाले में भी शाहरूख खान के छोटे भाई के रोल में वरूण धवन को हर किसी ने पसंद किया था।
ऑफ स्क्रीन भी जॉन अब्राह्म और वरूण धवन साथ में काफी मस्ती करते हैं। पहले भी जॉन वरूण को सलमान और गोविंदा का कॉम्बिनेशन बता चुके हैं। दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते। देखिए दोनों की साथ में कुछ बहुत ही क्यूट तस्वीरें।
क्यूट केमेस्ट्री


Click it and Unblock the Notifications











