बॉलीवुड के अगले शाहरुख-काजोल..फिल्मों में बेस्ट कपल..रियल लाइफ बेस्ट फ्रेंड
वरुण धवन और आलिया भट्ट बॉलीवुड के अगले शाहरुख खान और काजोल हो सकते हैं। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें।
वैसे तो बॉलीवुड में शाहरुख खान और काजोल की जगह कोई नहीं ले सकता है लेकिन ब़लीवुड में एक कपल है जो जब भी फिल्मों में आते हैं तो लगता है इस जेनरेशन के शाहरुख काजोल जरूर लग जाते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं वरुण धवन और आलिया भट्ट की ।
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में साथ डेब्यू किए और दोनों को साथ में लोग काफी पसंद करते हैं। चाहे वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर हो या और हंपटी शर्मा की दुल्हनिया । इनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी इसलिए मजेदार लगती है क्योंकि दोनों की ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग भी कमाल की है।

वरुण धवन और आलिया की आज बदरीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर आया है। दोनों इस फिल्म के ट्रेलर में भी शानदार लग रहे हैं। हमेशा की तरह बहुत ही क्यूट और मजेदार। इस बात की पूरी उम्मीद है कि फिल्म भी काफी अच्छी होगी। ह
हम आज आलिया भट्ट और वरुण धवन की रियल लाइफ की कुछ तस्वीरें लाए हैं जिसे देखकर आप भी मानेंगे की वो रियल लाइफ में भी बेस्ट फ्रेंड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











