Valentines Day पर बॉयफ्रेंड साथ पहनकर जाएं कृति सेनन की ये 5 नेट की साड़ियां, देखते ही तारीफों की लगेगी लाइन

Valentines Day 2024: वेलेंटाइन डे वीक हर साल आता है और हर साल ही लविंग कपल्स इन खास दिनों को और भी खास बनाने के लिए कई तैयारियां करते हैं। कोई अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाता है तो कोई अपने पार्टनर को सरप्राइज देता है। कोई डेट पर जाता है तो कोई खास कैंडल लाइट डिनर की प्लानिंग करता है। अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल प्लान कर रही हैं या डेट नाइट पर जा रही हैं तो इस बार पहनकर जाएं कृति सेनन की ये डिजाइनर नेट की साड़ियां। ये खूबसूरत साड़ियां आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगी और आपकी डेट नाइट में चार चांद लगा देगी।
हॉट पिंक साड़ी
आप इस तरह की सिंपल हॉट पिंक साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की जॉर्जेट साड़ी में आपका फिगर काफी अच्छा फ्लॉन्ट होगा। आप लूज या फिट इस साड़ी को कैरी कर सकती हैं। लाइट मेकअप और लाइट ज्वैलरी के साथ आप इसे कैरी कर सकती हैं।
मल्टी पिंक कलर साड़ी
अगर आपको कुछ हटके पहनना है तो आप इस तरह की मल्टी पिंक कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप स्वीटहार्ट नेक का ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज आपकी साड़ी को और भी खूबसूरत लुक देगा। लाइट ज्वैलरी और स्मोकी मेकअप के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट करेगा।
शिमरी साड़ी
अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर रही हैं या कोई थीम रखना चाह रही हैं तो आप इस खास मौके पर शिमर साड़ी पहन सकती हैं। आज कल शिमर साड़ी का क्रेज महिलाओं में अधिक देखने को मिलता है। शिमर साड़ी के साथ न्यूड मेकअप करके आप अपने लुक को एलीगेंट बना सकती हैं। आप चाहें तो आपने बालों को कर्ल या क्रिंपिंग भी कर सकती हैं। यह आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा।
डिजाइनर कलेक्शन
अगर आप अपनी डेट नाइट पर कुछ लाइट स्टाइलिश और अट्रैक्टिव पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह की सिंपल साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहन सकती हैं। लाइट वेट होने के साथ ही यह साड़ी इतनी अट्रैक्टिव दिखती हैं कि किसी भी पार्टी में रौनक जमा सकती हैं। अपनी लेटेस्ट फिल्म में भी कृति ने यही साड़ी कैरी की है।
ग्लैमरस लुक
अगर आप अपनी पार्टी को आलीशान बनाना चाहती हैं और चाहती हैं कि इस डेट नाइट आप भी आप दिखें तो आप कृति सेनन की ये पार्टी वियर साड़ी कैरी कर सकती हैं। नेट की ये ट्रांसपेरेंट साड़ी आपके लुक को ग्लैमरस बना देगी। आपका ये लुक देखते ही आपका पार्टनर आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेगा।


Click it and Unblock the Notifications











