वैलेंटाइन स्पेशल.....इन कपल्स को प्यार से नहीं कमिटमेंट से डर लगता है साहेब
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने से पहले मुलाकात कीजिए , ऐसे सेलिब्रिटी कपल्स से, जो ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे के लिए दिल में प्यार लिए घूमतेहैं। हिंदी सिनेमा में ऐसी एक या दो नहीं बल्कि कई स्
क्या आपने कभी सोचा है, हिंदी फिल्मों के कई स्टार रोमांस के किंग क्यों कहे जाते हैं। उनके रोमांस करने का अंदाज देखकर हमारा प्यार और रिश्तों पर विश्वास गहरा होता चला जाता है। उनका दर्द हमारा बन जाता है। ये और बात है कि फिल्म की दुनिया और असल जिंदगी में जमीन आसमान का फर्क होता है। हमारी ही तरह इन सभी फिल्मी सितारों के पास दिल के साथ दर्द भी है। अकेलापन और इंतजार भी है।
बॉलीवुड कलाकारों की लव लाइफ किसी फ़िल्म से कम नहीं है, तभी तो उनकी असल जिंदगी की लव स्टोरी कई दिलचप्स ट्विस्ट और टर्न से सराबोर होती है । वैलैंटाइन वीक हो और हम उन जोड़ियों को याद ना करें, ऐसा कभी हो सकता है। यहां हम प्यार में एक दूसरे के लिए जीने -मरने की कसम खाने वाले कपल्स की बात नहीं कर रहे हैं।
ये वो हिट कपल्स हैं, जो साथ होकर भी साथ नहीं हैं, जिनके रिश्ते के बीच ऐसी लकीर खींच गयी है, जिसे चाह कर भी कोई मिटा नहीं सकता। तो चलिए अब, सस्पेंस खत्म कर आपकी मुलाकात उन कपल्स से करवाते हैं, जो ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे के लिए दिल में सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











